
इंफाल के तीन घरों में आगजनी, मुजफ्फनगर मामले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की अगली बैठक मुंबई में होनी है। इस बैठक की जोर-शोर से तैयारी भी चल रही है। नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि बैठक के दौरान कई अन्य दल भी INDIA एलायंस के साथ जुड़ेंगे, लेकिन इस बीच इंडिया गठबंधन में टकराव की खबरें सामने आने लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'मन की बात' (Mann Ki Baat) प्रोग्राम के जरिए देशवासियों से बात की, पीएम मोदी के मन की बात का यह 104वां एपिसोड है, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह संबोधन अंतरिक्ष में भारत के इतिहास रचने के महज 4 दिन बाद ही हुआ है।वहीं भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भारत और ब्रिटेन की दोस्ती के कसीदे पढ़े। उन्होंने एक निजी चैनल के जी-20 कॉन्क्लेव में ये कहा कि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक 15 अगस्त के मौके पर 'जय श्री राम' कहते हैं, इससे बड़ी बात और क्या होगी।सुरक्षा बलों ने मई से लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए अपना तलाशी अभियान जारी रखा है, शनिवार को उन्हें मणिपुर के इंफाल-पूर्व, इंफाल-पश्चिम और कांगपोकपी जिलों में 16 अत्याधुनिक हथियार, 70 गोला-बारूद और 16 विस्फोटक मिले। फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक बंदूकधारी ने नस्लीय रूप से प्रेरित हमले में तीन लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को मार डाला, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...