देश

Mann Ki Baat : 'चंद्रयान-3' की सफलता पर पीएम मोदी ने पढ़ी कविता, बोले- 'वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में भारत ने परचम लहराया'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 27, 2023, 11:56 AM IST

PM Modi's Mann Ki Baat Updates: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के साथ ही विदेश में भी बैठे लोगों के लोगों के साथ अपने विचार शेयर किए।

Image

PM मोदी कर रहे हैं मन की बात

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने 'मन की बात' (Mann Ki Baat) प्रोग्राम के जरिए देशवासियों से बात की, पीएम मोदी के मन की बात का यह 104वां एपिसोड है, इस कार्यक्रम पर देश के लोगों की निगाहें टिकी हुईं थीं, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह संबोधन अंतरिक्ष में भारत के इतिहास रचने के महज 4 दिन बाद ही हुआ है।

गौर हो कि इससे पहले 103वें एपिसोड में मेरी माटी, मेरा देश अभियान की बात की गई थी, इस एपिसोड में PM मोदी ने शहीदों के सम्मान में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था- आज देश में अमृत महोत्सव की गूंज है, शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू होगा। इसके तहत देश-भर में शहीदों की याद में विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे।

पीएम मोदी 'मन की बात' अपडेट्स (PM Modi's Mann Ki Baat Updates)-

# आज ऐसे बहुत से लोग हैं, जो dairy को अपना कर इसे Diversify कर रहे हैं। राजस्थान के कोटा में dairy farm चला रहे अमनप्रीत सिंह के बारे में भी आपको ज़रूर जानना चाहिए। उन्होंने डेयरी के साथ Biogas पर भी focus किया और दो biogas plants लगाये।

# हमारी संस्कृति से जुड़ने की, हमारी परम्परा का बहुत बड़ा सशक्त माध्यम होती है हमारी मातृभाषा। ऐसे ही भारत की एक और मातृभाषा है, गौरवशाली तेलुगू भाषा। 29 अगस्त तेलुगू दिवस मनाया जायेगा। आप सभी को तेलुगू दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

# संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। इसे कई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। आज लोगों में संस्कृत को लेकर जागरूकता और गर्व का भाव बढ़ा है। इसके पीछे बीते वर्षों में देश का विशेष योगदान भी है।

# इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने 'सबका प्रयास' का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को वास्तव में 'हर मन तिरंगा अभियान' बना दिया। तिरंगे के साथ Selfie Post करने में भी इस बार देशवासियों ने नया Record बना दिया।

# कुछ ही दिनों पहले चीन में world University Games हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत की Best Ever Performance रही है। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 Gold Medal थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने World University Games हुए हैं, उनमें जीते सभी Medals को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है।

# देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। G-20 Delegates जहां भी गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। G-20 की हमारी Presidency, People's Presidency है, जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है।

# अपनी Presidency के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा inclusive forum बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही African Union भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम platform तक पहुंची।

# सितम्बर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 Leaders's Summit के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

#आज हमारे सपने भी बड़े हैं और हमारे प्रयास भी बड़े हैं।

# प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर एक कविता सुनाई, जो इस तरह है...

'आसमान में सिर उठाकर

घने बादलों को चीरकर

रोशनी का संकल्प लें

अभी तो सूरज उगा है।

दृढ़ निश्चय के साथ चलकर

हर मुश्किल को पार कर

घोर अंधेरे को मिटाने

अभी तो सूरज उगा है।'

#23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान-3 ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज, चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस spirit का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।

# सभी देशवासी जी20 को सफल बनाएं ये मैं आहवान करता हूं

#भारत जी 20 समिट के लिए पूरी तरह तैयार है

# G20 सम्मेलन भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है इसे सभी को मिलकर सफल बनाना है, हम इसे दिल्ली के अलावा देश के कई बड़े शहरों में ले गए

#'चंद्रयान की सफलता से देश में उत्साह है', | 'चंद्रयान मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article