देश

नूंह में आज स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद, इंटरनेट सस्पेंड, आसपास के जिलों में भी हाईअलर्ट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 28, 2023, 06:22 AM IST

Nuh Shobha Yatra: विश्व हिंदू परिषद की ओर से शोभा यात्रा के आह्वान के मद्देनजर नूंह में हाईअलर्ट घोषित किया। स्कूल-कॉलेज, बैंक और बाजार को सोमवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैना किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Image

नूंह में भारी सुरक्षा तैनात

Photo : BCCL

Nuh Shobha Yatra: हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से ब्रजमंडल शोभा यात्रा के ऐलान के बाद तनाव बढ़ गया है। नूंह समेत आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, साथ ही हाईअलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐहतियात के तौर पर नूंह जिले में स्कूल-कॉलेज, बैंक और बाजारों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

नूंह के डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा का कहना है, हमने सोमवार को शोभायात्रा के लिए कोई इजाजत नहीं दी है। इसे रोकने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। धारा 144 लागू कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया, पूरे जिले में 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। जो भी धारा 144 का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पूरा जिला छावनी में तब्दील

अधिकारियों के मुताबिक, नूंह के आसपास के जिलो में भी सभी की चेकिंग की जा रही है। विशेष तौर पर नूंह में भारी सुरक्षा तैनात की गई है। पैरामिलिट्री की 13 कंपनियों समेत हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) की तीन कंपनियों को लगाया गया है। इसके अलावा 657 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया, जिले में प्रवेश वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर हर गाड़ी की भी तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात जारी रहेगा। हालाँकि, नूंह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

31 जुलाई को भड़की थी हिंसा

बता दें, विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह और उसके आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी। हिंसक झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोग मारे गए थे। इसके मद्देनजर नूंह में शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है, हालांकि विश्व हिंदू परिषद की ओर से ऐलान किया गया है कि शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द