माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा फरार है, शाइस्ता अतीक अहमद की पत्नी है जबकि फातिमा अशरफ की पत्नी है। अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को पुलिस कई राज्यों में खोज रही है, लेकिन वह प्रयागराज आती है और हलफनामें पर दस्तखत बनाकर चली जाती है और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई।
जैनब फातिमा ने वकील के मार्फत अपनी अग्रिम जमानत याचिका का नोटिस शासकीय अधिवक्ता कार्यालय को भेजा है, हाईकोर्ट में याचिका के साथ दाखिल होने वाले हलफनामे पर हाईकोर्ट के फोटो आइडेंटिटी सेंटर पर फोटो खिंचवाना जरूरी होता है।
अग्रिम जमानत के लिए फोटो खिंचाया
बताते हैं कि उसने अग्रिम जमानत के लिए फोटो खिंचाया और तैयार किए गए कागजातों पर भी हस्ताक्षर किया, अग्रिम जमानत याचिका की प्रति शासकीय अधिवक्ता कार्यालय को दी जा चुकी है।
शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा इद्दत में थी
वहीं दोनों के गायब होने को लेकर इनके रिश्तेदारों का कहना था कि शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा इद्दत में थी जिसकी मियाद अब पूरी हो चुकी है। बीती 24 फरवरी को दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक और उसके परिवार वालों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है।
