दिल्ली

SFJ की करतूत, G-20 की तैयारियों के बीच, दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर लिखे भारत विरोधी नारे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 27, 2023, 01:58 PM IST

Anti India Slogans in Delhi Metro: खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस की एक और देशविरोधी एक्टिविटी राजधानी दिल्ली में सामने आई है।

Image

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है

दिल्ली में खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एक और देशविरोधी गतिविधि का मामला सामने आया है, एसएफजे के समर्थकों की ओर से दिल्ली मेट्रो (DMRC) के कुछ स्टेशनों पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं, दिल्ली पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और ऐसी हरकत करने वाले की खोज की जा रही है।

इस घटना के बाद आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) ने एक वीडियो जारी किया है बताते हैं कि SFJ से जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली के करीब आठ मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं।

इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा

मामले की जानकारी के बाद मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी जगहों पर पुलिस भेजकर नारे मिटा दिए हैं, मेट्रो पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

किसने इस घटना को अंजाम दिया है इसका पता लगाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं भगोड़े आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कई मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर नारे लिखे नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article