देश

चांद पर फ्लैट्स बनाएंगे अडानी, मुसलमानों की नो एंट्री…महुआ मोइत्रा का पीएम पर तंज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 27, 2023, 01:27 PM IST

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है और ट्वीट कर कहा है कि अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाएंगे और वहां मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलेगी और सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिए जाएंगे।

Image

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है

Photo : BCCL

चंद्रयान-3 की कामयाबी से जहां दुनिया भर में इसकी तारीफ हो रही है वहीं देश के विपक्षी दल इसमें भी राजनीति ढूंढ रहा है, ताजा मामला टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा का सामने आया है जहां उन्होंने इस मिशन को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा और कहा है कि चांद पर फ्लैट्स बनाने का टेंडर अडानी को मिलेगा और वो यहां फ्लैट्स बनाएंगे।

मिशन चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीजेपी, इसरो के मिशन का उपयोग करेगी। इसके अलावा उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों के नाम तिरंगा और शिव शक्ति रखा है। अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाएंगे और वहां मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिए जाएंगे।

'इसरो अब भाजपा का 2024 का अभियान का टूल है'

महुआ मोइत्रा चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद से वह लगातार एक्स के जरिए बीजेपी पर निशाना साध रही हैं। एक्स को लेते हुए महुआ मोइत्रा ने शनिवार को लिखा, 'इसरो अब भाजपा का 2024 का अभियान का टूल है। हर मिशन का इस्तेमाल चुनावों से पहले राष्ट्रवादी उन्माद को भड़काने के लिए किया जाता है।' उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है मोदी चांद पर गए हैं।

23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा

पीएम मोदी ने घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के टचडाउन स्थान को अब से 'शिव शक्ति' बिंदु के रूप में जाना जाएगा, जबकि चंद्रयान-2 चंद्र लैंडिंग बिंदु को 'तिरंगा' बिंदु कहा जाएगा। वहीं पीएम मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें