देश

Aaj Ka Mausam: बिहार में बाढ़, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड को राहत, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी; जानिए आज का मौसम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 27, 2023, 07:08 AM IST

Aaj Ka Mausam: बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण राज्‍य के मुख्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

Image

उत्तरी बिहार में बाढ़ जैसे हालात

Photo : ANI

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। उत्तरी बिहार की कई नदियां उफान पर है जिसके कारण आसपास के इलाकों में पानी भर आया है। वहीं हिमाचल प्रदेश को फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलती दिख रही है। हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और यूपी में बारिश होने की संभावना न के बराबर है।

बिहार में बाढ़

बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण राज्‍य के मुख्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बिहार जल संसाधन विभाग के मुताबिक, गंगा नदी का जलस्तर गांधीघाट (पटना) में खतरे के निशान से 109 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन इसके जलस्तर में रविवार को वृद्धि होने की संभावना है। सिवान जिले के दरौली में घाघरा नदी के जलस्तर में भी रविवार को वृद्धि होने की संभावना है। इधर, गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर था, इसके जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। सीतामढी जिले के ढेंग में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर था। बागमती नदी मुजफ्फरपुर जिले के रून्नी सैदपुर और बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश के कम आसार हैं। दिन में धूप खिली रहेगी, हालांकि रात में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 31 अगस्त तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के सीजन पर काफी ज्यादा बारिश हुई है। जिसके कारण दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कई सप्ताह से राज्य की प्रमुख सड़कों से लेकर, छोटी सड़कों तक को बारिश के कारण बंद करना पड़ा है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड को भी फिलहाल बारिश से राहत मिलती दिख रही है। उत्तराखंड में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जगह पर स्थिति सामान्य रहेगी। बारिश कम होने से राज्य में नदियों का जलस्तर गिरने लगा है, जिससे बाढ़ का खतरा भी कमने लगा है।

दिल्ली-यूपी का मौसम

दिल्ली और यूपी का मौसम एक जैसे रहने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलगी। वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की ही उम्मीद है, कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?