LIVE
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 24 मार्च 2023: राजस्थान में गलती से फायर हो गई तीन मिसाइल
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 24 मार्च 2023: राजस्थान में गलती से फायर हो गई तीन मिसाइल
MAR 24, 2023 23:46 IST
बिहार में दिखा चांद का अद्भुत नजारा
मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। आज (24 मार्च) रमजान का पहला रोजा रखा गया। रमजान में पूरे महीने मस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। रमजान के पहले दिन को बिहार में चांद का अदभुत नजारा दिखा। चांद के नीचे चमकता हुआ तारा दिखा। बिहार के लोग शुक्रवार शाम को जब रमजान की शाम का चांद निहारने आसमान को ताकने लगे तो यह अद्भुत नजारा नजर आया। यह मनमोहक दृश्य देकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 23:45 IST
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
Dearness allowance hike: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते (डीए) में बड़ी बढ़ोतरी (DA hike) की गई है। कैबिनेट बैठक में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। अब महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कुल 42 प्रतिशत हो गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार DA बढ़ोतरी पर 12815 रुपए खर्च करेगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिश पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 23:44 IST
राजस्थान में गलती से फायर हो गई तीन मिसाइल
Missile Misfire: राजस्थान के पोकरण फायरिंग रेंज में तीन मिसाइल गलती से फायर हो जाने की खबर है। यहां सेना अभ्यास कर रही थी, जिसके दौरान यह घटना घटी है। दो मिसाइल का मलबा मिल गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इस घटना के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 22:15 IST
उज्जवला योजना पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
मोदी सरकार ने उज्जवला योजना (PMUY) की सब्सिडी को लेकर बड़ी घोषणा की है। सरकार ने इसपर मिलने वाली सब्सिडी को अगले एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 20:05 IST
कौन है चेन्नई सुपर किंग्स के नए खिलाड़ी सिसांदा मगाला
csk ipl 2023: आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा है और सभी की नजरें एक बार फिर अपनी पसंदीदा टीमों और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर टिक गई हैं। जब 31 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा तो उसमें दो टीमें आमने-सामने होंगी, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस। एक तरफ है पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस जबकि दूसरी तरफ है इस टूर्नामेंट की सबसे लोकप्रिय टीम और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 18:36 IST
तो बच जाती राहुल गांधी की सदस्यता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा की सदस्यता छिनी जा चुकी है। उन्हें दो साल की सजा हो चुकी है और कई मामले कोर्ट में लंबित हैं। जिसमें से मानहानि और भ्रष्टाचार के मामले शामिल हैं। राहुल गांधी को जब सजा हुई और उनकी सदस्यता जाने की बात कही जाने लगी, तब सबसे ज्यादा उस अध्यादेश की चर्चा होने लगी, जिसे अगर राहुल गांधी ने नहीं रोका होता तो आज उनकी सदस्यता नहीं जाती। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 18:35 IST
अमित शाह ने सबसे पहले येदियुरप्पा के बेटे से गुलदस्ता लेकर चौंकाया, जानिए इसके सियासी मायने
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के सामने सत्ता बनाए रखने की चुनौती है और बड़े नेताओं के दौरे भी शुरू हो चुके हैं। पार्टी में मचे अंदरुनी घमासान के चलते इस बार बीजेपी की राह कठिन हो गई है। शुक्रवार को कर्नाटक के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। अमित शाह ने राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा के आवास पर जाने के बाद सबसे पहले उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र से गुलदस्ता स्वीकार कर पूर्व मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई नेताओं को हैरान कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 18:35 IST
पहली बार गांधी परिवार पर नहीं चला है कोर्ट का डंडा
कल तक जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सांसद थे, संसद में मोदी सरकार का खिलाफ मोर्चा खोल रखे थे, वो आज अयोग्य हो गए हैं, कारण कोर्ट का एक आदेश, जिसमें राहुल गांधी को दो साल की सजा हो गई और उसके तुरंत एक दिन बाद यानि कि शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। अब राहुल गांधी सांसद नहीं रहे, यानि कि संसद में भी उनकी एंट्री बंद हो गई। ऐसा नहीं है कि गांधी परिवार (Indira Gandhi) में यह पहली बार हुआ है, जब किसी सदस्य की सदस्यता चली गई हो। राहुल गांधी की दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की सदस्यता भी कोर्ट के आदेश के बाद रद्द हो गई थी। तब इंदिरा गांधी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगा था। जिस पर कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी थी। पढ़ें पूरी खबर
MAR 24, 2023 15:03 IST
अयोग्य ठहराए गए राहुल गांधी
मानहानि मामले में गुजरात सेशन कोर्ट से दो साल की सजा पाए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिए गए हैं। अब वह सांसद नहीं रहे। लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को उनकी अयोग्यता की पुष्टि की। राहुल की अयोग्यता से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। राहुल की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार शाम 5 बजे एक आपात बैठक बुलाई है। पूरी खबर पढ़ें
MAR 24, 2023 13:30 IST
'खड़गे जी वो बोलेंगे कि आपकी पीठ पर पोंछ रहा हूं नाक'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। मानहानि मामले में सजायाफ्ता घोषित होने के बाद उनके संसदीय सदस्यता पर भी तलवार लटक रही है। इन सबके बीच संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे जब सीढ़ी से उतर रहे थे तो राहुल गांधी ने उन्हें सहारा दिया। इसके ठीक बाद राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि वो खड़गे जी को टच करते हैं तो वे लोग कहेंगे कि वो खड़गे जी की पीठ पर नाक पोंछ रहे हैं। क्या आपने देखा कि मैं मदद कर रहा हूं लेकिन उनका कहना है कि राहुल गांधी, खड़गे की पीठ पर नाक पोंछ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
MAR 24, 2023 12:39 IST
पीएम मोदी पर मानहानि केस करेंगी रेणुका चौधरी
मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस-बीजेपी में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर पीएम मोदी को घेरने की योजना बनाई है। मामला 2018 का है जब पीएम मोदी ने संसद में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पर ऐसी टिप्पणी की थी जिस पर काफी हो-हल्ला मचा था। पढ़ें पूरी खबर...
MAR 24, 2023 11:55 IST
सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर 14 दल
केंद्रीय जांच एजेंसियों खासतौर से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के दुरुपयोग पर विपक्षी दलों के तेवर गरम हैं। प्रेस कांफ्रेंस के जरिए विपक्ष के सभी दल नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट की चौखट से होते हुए जजो के टेबल तक जा पहुंचा है। कांग्रेस की अगुवाई में 14 दलों ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अर्जी लगा कर कहा है कि माई लॉर्ड अब तो इंतेहा हो गई है। दायर अर्जी में प्री अरेस्ट और पोस्ट अरेट केस में सीबीआई और ईडी की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
MAR 24, 2023 11:53 IST
सियासत के वे सूरमा, जो हो चुके अयोग्य करार
कांग्रेस के सांसद और पूर्व पार्टी चीफ राहुल गांधी को साल 2019 के मानहानि मामले (मोदी सरनेम से जुड़े) में सूरत (गुजरात में) के सेशंस कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटकी हुई है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई ऐसे नेता रहे हैं, जो अलग-अलग केसों में दोषी करार दिए जाने के बाद अयोग्य करार दिए जा चुके हैं। आइए, जानते हैं उनके बारे में:
MAR 24, 2023 09:57 IST
आज की ताजा खबर 24 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली में कक्षा 5 की छात्रा से गैंगरेप
दिल्ली में अपराध की रोंगटे खड़े कर देने वाली एक शर्मनाक घटना हुई है। यहां एमसीडी के एक स्कूल में कार्यरत चपरासी अपने हैवानियत पर उतर आया। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित छात्रा कक्षा पांच में पढ़ती है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का गैंगरेप करने से पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया। पुलिस ने चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ें
MAR 24, 2023 09:56 IST
अडानी के बाद अब इस अरबपति को हिंडनबर्ग का झटका
जैक डॉर्सी की कंपनी ब्लॉक इंक पर हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के बाद उनकी नेट वर्थ में भारी गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गुरुवार को डोरसी की संपत्ति में 526 मिलियन डॉलर (करीब 4200 करोड़ रुपये) की गिरावट आई, जो मई के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। 11 फीसदी की गिरावट के बाद अब उनकी संपत्ति 4.4 अरब डॉलर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें
MAR 24, 2023 08:38 IST
राहुल के पास क्या हैं कानूनी विकल्प
मानहानि के एक मामले में गुजरात की एक कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। दरअसल, साल 2019 में कर्नाटक के कोलार में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने 'मोदी सरनेम' को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'क्या वजह है कि जितने भी भ्रष्टचारी हैं, उनका सरनेम मोदी है।' भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था। इस मामले की सुनवाई करने के बाद सूरत के सेशंस कोर्ट ने कांग्रेस नेता को दो साल की सजा सुनाई। कोर्ट में फैसला सुनाए जाते समय राहुल गांधी ने कहा कि वह दोषी नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें
MAR 24, 2023 07:23 IST
फिलहाल XBB.1.16 कोरोना वैरिएंट के गंभीर होने के सबूत नहीं
क्या कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.16 खतरनाक है। क्या इसकी वजह से 2022 जैसी हालात का सामना करना पड़ सकता है। ये दो ऐसे सवाल हैं जो हर किसी के जेहन में है। अगर देश में कोरोना के केस को देखें तो आंकड़े बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि गो दज की दूरी, मॉस्क के इस्तेमाल से लोग परहेज ना करें। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जाएगा। डॉक्टर्स भी सलाह दे रहे हैं कि कोई भी मरीज अपने मन से एंटीबॉयटिक्स का इस्तेमाल ना करे। पूरी खबर पढ़ें
MAR 24, 2023 06:30 IST
आज की ताजा खबर 24 मार्च 2023 LIVE: रूस ने परमाणु युद्ध के खतरे को लेकर पश्चिमी देशों को चेताया
रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे को लेकर बृहस्पतिवार को पश्चिमी देशों को आगाह किया। मेदवेदेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तारी की धमकी देने वाले जर्मनी के एक मंत्री की आलोचना भी की। मेदवेदेव ने एक वीडियो संदेश में संवाददाताओं से कहा कि पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए हैं। परमाणु युद्ध के खतरे के कम होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा, ‘नहीं, परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है। हर दिन जब वे यूक्रेन को विदेशी हथियार प्रदान करते हैं, तो परमाणु युद्ध के कारण होने वाले सर्वनाश की स्थिति करीब आती है।’
MAR 24, 2023 06:30 IST
नयी भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी : सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नयी भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी और 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी है। उन्होंने 1932 की खतियान (भूमि रिकॉर्ड) नीति पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भर्ती नीति को लेकर मुख्यमंत्री से बयान की मांग कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना भी साधा।
MAR 24, 2023 06:29 IST
अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ संभावित टकराव के लिए अमेरिका की सेना को तैयार रहना चाहिए। पेंटागन ने कांग्रेस से रक्षा विभाग के लिए 842 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी देने की अपील की है, ताकि एशिया और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिकी सेना को मजबूत किया जा सके। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रक्षा मामलों पर विनियोग उपसमिति के समक्ष अपने एक बयान में कहा, ‘यह एक रणनीति-संचालित बजट है, जो चीन के साथ हमारी रणनीतिक प्रतिस्पर्धा की गंभीरता से प्रेरित है।’
