Dearness allowance hike: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते (डीए) में बड़ी बढ़ोतरी (DA hike) की गई है। कैबिनेट बैठक में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। अब महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कुल 42 प्रतिशत हो गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार DA बढ़ोतरी पर 12815 रुपए खर्च करेगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिश पर पहुंच गया।
DA बढ़ोतरी 7th Pay Commission पर आधारित
केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनरों को लाभान्वित करने के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,815.60 करोड़ रुपये का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता एवं पेंशनरों को मंहगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का विमोचन 01 जनवरी 2023 से प्रभावी होगा। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है। जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
