बिजनेस

Ujjwala Yojana Subsidy: उज्जवला योजना पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, एक साल के लिए और बढ़ गई सब्सिडी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 24, 2023, 10:13 PM IST

Ujjwala Yojana Subsidy: वर्ष 2022-23 के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) पर कुल व्यय 6,100 करोड़ रुपये आंका गया है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 2023-24 के लिए यह बढ़कर 7,680 करोड़ रुपये हो जाएगा। PMUY सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

Image

उज्जवला योजना की सब्सिडी पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

Photo : PTI

Ujjwala Yojana Subsidy: मोदी सरकार ने उज्जवला योजना (PMUY) की सब्सिडी को लेकर बड़ी घोषणा की है। सरकार ने इसपर मिलने वाली सब्सिडी को अगले एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है।

क्या हुआ फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना उपभोक्ताओं को लक्षित सब्सिडी को मंजूरी दी। केंद्र ने प्रति वर्ष 12 सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा

अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा- "वैश्विक कारणों के कारण गरीब जनता पर बोझ न पड़े इसके लिए 2022 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर और एक सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया था। अंतरराष्ट्रीय दामों में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है तो इस सब्सिडी एक साल तक और बढ़ाने का निर्णय किया गया है।"

कैसे मिल रही सब्सिडी

अधिसूचना में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पहले से ही 22 मई, 2022 से यह सब्सिडी प्रदान कर रही हैं। पीएमयूवाई योजना के तहत सरकार लोगों को एलपीजी के निरंतर उपयोग के लिए प्रोत्साहित करती है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं की औसत एलपीजी खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 20 प्रतिशत बढ़कर 2021-22 में 3.68 हो गई थी।

सीधे बैंकों में पैसे

वर्ष 2022-23 के लिए पीएमयूवाई से कुल व्यय 6,100 करोड़ रुपये आंका गया है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 2023-24 के लिए यह बढ़कर 7,680 करोड़ रुपये हो जाएगा। PMUY सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article