csk ipl 2023: आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा है और सभी की नजरें एक बार फिर अपनी पसंदीदा टीमों और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर टिक गई हैं। जब 31 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा तो उसमें दो टीमें आमने-सामने होंगी, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस। एक तरफ है पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस जबकि दूसरी तरफ है इस टूर्नामेंट की सबसे लोकप्रिय टीम और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स।
बात करें धोनी की सीएसके टीम की तो उसने आईपीएल नीलामी में कुल 7 खिलाड़ियों को खरीदा था। इनमें दो विदेशी खिलाड़ी थे। एक तो जाना-माना नाम बेन स्टोक्स थे, जबकि दूसरा नाम न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन थे। लेकिन जेमीसन चोटिल हो गए और उनकी जगह एक अंजान चेहरे को टीम में शामिल किया गया। नाम है सिसांदा मगाला।
बेन स्टोक्स, जिनको 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया और वो इस टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। खैर, स्टोक्स को तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन 1 करोड़ में खरीदे गए जेमीसन चोटिल हुए तो उनकी जगह दूसरे विदेशी खिलाड़ी सिसांदा मगाला को 50 लाख रुपये में टीम में एंट्री मिल गई। इनका नाम ज्यादातर फैंस के लिए नया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं सिसांदा मगाला।
