
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 23 अप्रैल 2024: बीमा भारती के पलटी मारने पर छलका नीतीश का दर्द, दिल्ली एनसीआर में गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 23 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से ऐसा माहौल बनाया गया है कि लोगों को अपनी आस्था के अनुरूप जीवन जीने में मुश्किल हो रही है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार तिहाड़ जेल में इंसुलिन दे दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। केजरीवाल मधुमेह के रोगी हैं और उनका शुगर लेवल यानी शर्करा स्तर लगातार बढ़ रहा था। शुगर लेवर 320 तक पहुंचने के बाद सोमवार शाम को तिहाड़ जेल में उन्हें इंसुलिन दिया गया उधर पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों पर मंगलवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट का तेवर पहले की तरह ही सख्त रहा। सुनवाई के दौरान कोर्ट में पतंजलि आयुर्वेद की ओर से कहा गया कि उसने 67 समाचारपत्रों में अपनी माफीनामा छपवाया। इस बात का जिक्र करते हुए पतंजलि ने कहा कि वह कोर्ट का बहुत सम्मान करता है और दोबारा उससे ऐसी गलती नहीं होगी उधर अमेठी में लोगों को संबोधित करते हुए ईरानी ने तंज भरे लहजे में कहा, 'जीजा जी की नजर है, साले साहब क्या करेंगे?', आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...
CSK vs LSG Live Score