कांग्रेस ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव विनय तमांग (binay tamang) को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के चलते मंगलवार को छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया।कांग्रेस ने यह कदम गोरखा नेता द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दार्जीलिंग लोकसभा सीट उम्मीदवार राजू बिस्ता को समर्थन दिए जाने के कुछ घंटों के बाद उठाया।
कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा, 'विनय तमांग को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है और यह तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गाया है।' तमांग ने कहा कि कांग्रेस से उनका निष्कासन 'गोरखा की जीत' है और वह इसे अधिक तवज्जो नहीं देते।
'कांग्रेस से मेरा निष्कासन गोरखा की जीत और सबसे पुरानी पार्टी की हार'
तमांग ने कहा, 'वास्तव में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता... कांग्रेस से मेरा निष्कासन गोरखा की जीत और सबसे पुरानी पार्टी की हार है।'
इससे पहले दिन में, तमांग ने पूर्वानुमान लगाया था कि भाजपा केंद्र की सत्ता में रहेगी और पहाड़ी लोगों से बिस्ता को वोट देने का आग्रह किया।
