इलेक्शन

बीमा भारती के पलटी मारने पर छलका नीतीश कुमार का दर्द, बोले-ऐसे लोगों पर भरोसा मत करिए हमें मौका दीजिए

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2024, 10:38 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया सीट से एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा के समर्थन में भवानीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कुशवाहा को वोट देने की अपील की।

Image

बीमा भारती पर बरसे नीतीश कुमार

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्णिया सीट से एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा के समर्थन में नीतीश की रैली
  • पूर्णिया से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती पर नीतीश ने कसा तंज
  • बीमा भारती के जदयू छोड़ने और राजद में जाने पर छलका नीतीश का दर्द

राजनीति में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। बिहार की राजनीति में मंगलवार को ऐसा ही नजारा देखने लगा। राजनीति में पलटी मारने के लिए मशहूर नीतीश कुमार अपने एक विधायक के पलटी मारने पर खफा दिखे। इस दौरान नीतीश कुमार के दर्द भी जनता के सामने छलका। दरअसल नीतीश कुमार पूर्णिया सीट पर प्रचार करने के लिए पहुंचे थे, यहां से राजद ने कभी जदयू नेता रहीं बीमा भारती को मैदान में उतारा है।

बीमा भारती पर क्या बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया सीट से एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा के समर्थन में भवानीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कुशवाहा को वोट देने की अपील की। इस बीच, उन्होंने पूर्णिया से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि बीमा भारती पहले हमारी पार्टी में थीं।

नीतीश कुमार का छलका दर्द

नीतीश कुमार ने कहा- "उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे मंत्री बना दीजिए, लेकिन उन्हें तो बोलना ही नहीं आता था। अब वो उस तरफ (इंडिया गठबंधन) चली गई हैं। हमने उनको बोलना सिखाया। उन्हें राजनीति के दांव-पेंच सिखाए, लेकिन अब वो वहां चली गईं। लिहाजा, आप लोगों से यही अपील करना चाहूंगा कि आप लोग ऐसे लोगों पर भरोसा मत कीजिए।"

जनता से जदयू को वोट देने की अपील

उन्होंने सभा को संबोधित करने के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया और लोगों से कहा कि अगर आप हमें मौका देते हैं, तो एक बार फिर से चौतरफा विकास की बयार बहेगी। पूर्णिया के बाद मुख्यमंत्री किशनगंज में जेडीयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हुआ है, उसे हम लोगों ने ही पूरा किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article