इलेक्शन

PM Modi Video: जब पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ रैली में अपनी तस्वीर लहराती एक बच्ची से कहा- थक जाओगी...

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 23, 2024, 06:49 PM IST

PM Modi election rally viral video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया जहां एक बच्ची पीएम मोदी की फोटो लहरा रही फिर क्या था पीएम ने उसे मंगा लिया।

Image

रैली में एक बच्ची पीएम मोदी की फोटो लहरा रही थी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा में में पीएम मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे
  • इस संबोधन के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा
  • एक लड़की मोदी-मोदी का नारा लगाती हुई भीड़ के बीच उनकी एक तस्वीर लहरा रही थी

PM Modi election rally viral video: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी रोजाना ही तमाम इलेक्शन रैलियों को संबोधित रहे हैं इसी क्रम में वो छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा में थे और वहां रैली को संबोधित कर रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने उनका ध्यान अपनी ओर खींचा, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमले किए कहा- कांग्रेस ने अब एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। पहले कर्नाटक से कांग्रेस सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे, अब गोवा में कांग्रेस के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर देश का संविधान लागू नहीं होता है, गोवा पर देश का संविधान थोपा गया है, यह बाबा साहेब आंबेडकर और भारत का अपमान है।

इस संबोधन के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने पीएम मोदी के साथ ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा दरअसल पीएम मोदी का ध्यान एक लड़की की ओर गया जो मोदी-मोदी का नारा लगाती हुई इस भारी भीड़ के बीच उनकी एक तस्वीर लहरा रही थी।

"आप कब से यह लेकर खड़ी हो, थक जाओगी"

इस पर पीएम मोदी ने उस लड़की को संबोधित करते हुए कहा कि कि मैं देख रहा हूं, आप कब से यह लेकर खड़ी हो, थक जाओगी, क्या करना है? मुझे देने के लिए लेकर आई हो...?

"पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि इस तस्वीर को लेकर जरा एसपीजी के लोगों को दे दीजिए"

लड़की ने हां में जवाब दिया तो पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि इस तस्वीर को लेकर जरा एसपीजी के लोगों को दे दीजिए तभी पीएम मोदी ने लड़की से यह भी कहा कि बेटा पोट्रेट के पीछे अपना नाम पता भी लिख देना। मैं तुम्हें चिट्ठी भेजूंगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article