Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। अगर आप भी एक मतदाता हैं तो आपके लिए मतदाता पर्ची (
सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल को सम्पन्न हो चुका है। दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसी तरह तरह से कुल 7 चरणों में लोकसभा की सभी 543 सीटों के लिए मतदान होगा। 1 जून 2024 को सातवां और अंतिम चरण का मतदान होगा। 4 जून को जब EVM से रिजल्ट बाहर निकलेगा तो पता चलेगा कि आपने किसे वोट दिया है। और आपके वोट पाकर कौन देश को अगले पांच साल आगे लेकर जाएगा। लेकिन इससे पहले मतदाता पर्ची निकालना जरूरी है। चलिए जानते हैं मतदाता पर्ची कैसे हासिल करें -
ऑफलाइन मोड
मतदान के लिए वोटर्स स्लिप पाने का एक आसान तरीका तो यही है कि चुनाव आयोग की तरफ से कैंप लगाकर सभी को मतदाता पर्ची दी जाती है। इसके अलावा अलग-अलग राजनीतिक दलों की तरफ से भी घर-घर जाकर वोटर्स स्लिप हर मतदाता तक पहुंचाई जाती है। अगर आपके पास ऑफलाइन मोड में मतदाता पर्ची नहीं पहुंचती है तो ऐसे में ऑनलाइन विकल्प ही मौजूद रहता है। ऐसे में वोटर्स स्लिप कैसे डाउनलोड करें हम यहां बता रहे हैं -ऐप से करें डाउनलोड
- ऐस से मतदाता पर्ची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से '
Voter Helpline App ' इंस्टॉल करनी होगी। - अब आपको इस ऐप में मोबाइल नंबर औप पासवर्ड के जरिए लॉगइन करना होगा। अगर आपने
NVSP वेबसाइट पर पर रजिस्टर नहीं किया है तो न्यू यूजर के तौर पर रजिस्टर करें। - लॉग इन के बाद ‘Search Your Name in Electoral Roll’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब ‘Search by Mobile’, ‘Search by Bar/QR Code’, ‘Search by Details’ या ‘Search by EPIC No’ में से किसी ऑप्शन को चुनें।
- अब जरूरी जानकारी भरकर ‘Search’ पर क्लिक करें
- अब आपके सामने आपकी पूरी डिटेल आ जाएगी, इसे डाउनलोड करने के लिए ‘Download’ आइकन पर क्लिक करें।
वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें मतदाता पर्ची
- मतदाता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको NVSP की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन के बाद ‘Search in Electoral Roll’ टैप पर जाएं।
- अब ‘Search by EPIC’, ‘Search by Details’ या ‘Search by Mobile’ में से कोई विकल्प चुनें
- सभी जरूरी जानकारी और काप्चा कोड भरने के बाद ‘Search’ पर क्लिक करें।
- अब सिस्टम आपकी पूरी जानकारी आपके सामने रख देगा। एक्शन कॉलम में ‘View Details’ पर क्लिक करने पर एक अलग पेज में आपके मतदान केंद्र, वोटिंग डेट सहित तमाम जानकारी आ जाएगी।
- अब आप ‘Print Voter Information’ पर क्लिक करके अपनी मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
