ताजा खबर : Taza Khabar, 23 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
बीजेपी ने मेयर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
स्थानीय निकाय चुनाव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रहे सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी सहित राजनीतिक दलों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: कूनो में एक और चीते 'उदय' की मौत
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चर्चित कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत की दुखद खबर सामने आई है, मृत चीते का नाम 'उदय' (Cheetah Uday) था और उसे भी दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक के मुताबिक चिकित्सकों ने उसे बीमार पाया और सुबह 11 बजे उसे बेहोश कर मौके पर ही इलाज किया गया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल सपा मेयर उम्मीदवार
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान चार मई और 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी। नगरीय निकाय चुनाव में महापौर की 17 सीटों, पार्षद की 1420, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की 199, नगर पालिका परिषद सदस्य की 5327, नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 और नगर पंचायत सदस्य की 7178 सीटों के लिए मतदान होगा। पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: ओवैसी के हाथ में है KCR सरकार की स्टीयरिंग
अमित शाह रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के सीएम केसीआर और AIMIM चीफ ओवैसी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार की स्टेयरींग ओवैसी के हाथ में हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: LIVE Cricket Score KKR vs CSK
इंडियन प्रीमियर लीग के 33वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: केदारनाथ धाम यात्रा पर आया ये बड़ा अपडेट
केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहे हैं गढ़वाल हिमालय की उंची पहाड़ियों खासतौर पर केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से बारिश तथा बर्फवारी होने के कारण उत्तराखंड सरकार ने रविवार को धाम के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण (Kedarnath Yatra Registration) 30 अप्रैल तक रोक दिया और तीर्थयात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान देखकर संभलकर यात्रा प्रारंभ करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने फिर खोला मोर्चा
टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया हैं। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यहीं रहेंगे। भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने बताया, 'अभी तक कुछ हुआ नहीं है, यही कारण है कनॉट प्लेस थाने में शिकायत भी दी है। दिल्ली पुलिस उस पर अपनी कार्रवाई करेगी।' पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: अमृतपाल सिंह को मारने की फिराक में थी ISI!
अमृतपाल सिंह पर पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। ISI ने पंजाब में हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। यही कारण था कि अमृतपाल सिंह वापस इंडिया आया था। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल को ISI मरवाना चाहती थी। जिसका अमृतपाल को पता चल गया था। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: CM बोम्मई ने Election के लिए शुरू किया चुनावी अभियान
कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होने हैं और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। कुल 3,130 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने सभी 224 सीटों पर और कांग्रेस ने 223 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जद (एस) 211 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने 212 उम्मीदवार उतारे हैं। 1,379 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: शाइस्ता के बारे में जानकारी देने वाले को मिलेंगे 1 लाख
मेश पाल मर्डर केस के आरोपियों में से एक शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है। 24 फरवरी को उमेश पाल मर्डर केस में इसे आरोपी बनाया गया था और 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। बाद में इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार की गई। अब सार्वजनिक अपील भी की गई है कि जो शख्स इसके बारे में जानकारी देगा उसे एक लाख का इनाम मिलेगा, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से 1 की मौत
उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया पर खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरू हो गई है, वहीं केदारनाथ धाम के कपाट (Kedarnath Dham Portals) मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहे हैं, केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: श्रीनिवास बीवी मामले में आरोप
बी वी श्रीनिवास से पूछताछ के लिए कर्नाटक पहुंची असम पुलिस, हिमंता बोले- नियम के अनुसार एक्शन। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: मोहन भागवत ने कही बड़ी बात
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, चीन की बढ़ती ताकत के बीच अमेरिका और रूस यूक्रेन को मोहरा बनाकर लड़ रहे हैं। दोनों देश भारत को अपने-अपने पक्ष में करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: कोरोना के केस तेजी से बढ़े
देश के अलग अलग हिस्सों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। सवाल यह है कि क्या लोग ऐहतियात नहीं बरत रहे हैं या सरकार के स्तर पर किसी तरह की उदासीनता है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
झुलसाती गर्मी से दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों में चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: अमृतपाल सिंह का सरेंडर
करीब 36 दिन की फरारी के बाद अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: एच डी कुमारस्वामी अस्पताल में भर्ती
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी फीवर आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE:अजित पवार सीएम बनने के योग्य
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार सीएम बनने के योग्य हैंआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: भारत-चीन के बीच बातचीत
गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन और भारत में होगी सीधी बात, आमने-सामने होंगे दोनों देशों के रक्षा मंत्रीआज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: डुंगरपुर के मेडिकल कॉलेज में आग
राजस्थान के डुंगरपुर में मेडिकल कॉलेज में लगी आग में 12 लोगों को बचाया गया है।आज की ताजा खबर 23 अप्रैल 2023 LIVE: तेलंगाना में गृहमंत्री शाह
गृह मंत्री अमित शाह jरविवार को तेलंगाना के चेवेल्ला में जनसभा को संबोधित करेंगे।ना जुर्माने का डर, ना गिरफ्तारी! नए GST सुधारों से कारोबार होगा आसान, PM मोदी ने किया स्वागत
INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
© 2026 Times Horizon Private Limited
