Cheetah Uday Death in Kuno: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चर्चित कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत की दुखद खबर सामने आई है, मृत चीते का नाम 'उदय' (Cheetah Uday) था और उसे भी दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक के मुताबिक चिकित्सकों ने उसे बीमार पाया और सुबह 11 बजे उसे बेहोश कर मौके पर ही इलाज किया गया।
इसके बाद 'उदय' को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, लेकिन उसी शाम यानी 23 अप्रैल को चार बजे उदय की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका से लाए जाने के दो महीने बाद मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में यह दूसरे चीते की मौत है।
बेहोश कर मौके पर ही इलाज किया गया
बताया जा रहा है कि वन्यप्राणी चिकित्सकों ने उसे बीमार पाया और सुबह 11 बजे उसे बेहोश कर मौके पर ही इलाज किया गया इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, लेकिन शाम चार बजे उदय की मौत हो गई।
मृत चीते 'उदय' की उम्र करीब 6 साल
मृत चीता 'उदय' नर था उसकी उम्र करीब 6 साल बताई जा रही है और वो लाए गए 12 चीतों में से एक था। कूनो नेशनल पार्क की तरफ से बताया गया है कि रविवार को गश्ती दल बाड़े नंबर दो के पास सुबह नौ बजे पहुंचा था, उसमें नर चीता उदय सिर झुकाए सुस्त अवस्था में बैठा था जिसके बाद उसका इलाज शुरू कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
चीता 'साशा' की भी पिछले महीने हो गई थी मौत
पिछले महीने मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक चीते (साशा) की मौत की खबर आई थी, जिस चीते की मौत हुई है उसे पिछले साल ही नामीबिया से लाया गया था और पीएम मोदी ने इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था, साशा बीते लंबे समय से बीमार चल रही थी और इसी बीमारी की वजह से उसकी मौत हो गई।
साशा की किडनी सही से काम नहीं कर रही थी
इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला था कि साशा की किडनी सही से काम नहीं कर रही है, साशा की तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बुलाया गया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई थी।
