देश

Kedarnath Dham Accident: केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से UCADA के फाइनेंस अधिकारी की मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 23, 2023, 03:56 PM IST

Kedarnath Dham Helicopter Accident: केदारनाथ धाम से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई, यहां पर एक हेलीकॉप्टर के पंख से सिर कटने के कारण UCADA के जीएम फाइनेंस कंट्रोलर अमित सैनी की मौत का मामला सामने आया है।

Image

केदारनाथ धाम में एक दर्दनाक हादसा

KEY HIGHLIGHTS

  • केदारनाथ धाम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है
  • UCADA के जीएम फाइनेंस कंट्रोलर की हैलीकॉप्टर के पंख से कटने से मौत
  • केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहे हैं

Kedarnath Dham Accident News: उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया पर खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरू हो गई है, वहीं केदारनाथ धाम के कपाट (Kedarnath Dham Portals) मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहे हैं, केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां पर एक हेलीकॉप्टर की पंख से सिर कटने के कारण उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के जीएम फाइनेंस कंट्रोलर अमित सैनी की मौत हो गई।

बताते हैं कि केदारनाथ से रविवार को UCADA के फाइनेंस कंट्रोलर अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर से गए थे केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर के पीछे वाले पंख की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

एसपी रुद्रप्रयाग ने इस खबर की पुष्टि की है एसपी ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

केदारनाथ में बर्फवारी के चलते श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन रोका गया

गढ़वाल हिमालय की उंची पहाड़ियों खासतौर पर केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब रहने तथा बर्फवारी होने के कारण वहां के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण का काम रविवार को रोक दिया गया, केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहे हैं । गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) एवं चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह कविरियाल ने कहा कि खराब मौसम एवं भारी बर्फबारी को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए ऋषिकेश एवं हरिद्वार में श्रद्धालुओं का पंजीकरण 23 अप्रैल को केवल एक दिन के लिए रोका गया है ।

उन्होंने बताया कि सरकार केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण को लेकर आने वाले दिनों में खराब मौसम एवं बर्फबारी की सतत समीक्षा करेगी और उसी के हिसाब से आगे यात्रियों तथा यात्रा के हित में समुचित निर्णय करेगी।

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फवारी का सिलसिला

गढ़वाल हिमालय की उंची पहाड़ियों विशेषरूप से केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फवारी का सिलसिला चल रहा है जिसके कारण वहाँ न केवल तापमान काफी नीचे आ गया है बल्कि पैदल रास्तों पर बार-बार जमने वाली बर्फ को साफ करने में दिक्कतें आ रही हैं ऐसी परिस्थितियों मे केदारनाथ धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए काफी जोखिम भरी हो सकती है।

बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन का काम जारी

हांलांकि, अन्य धामों-बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण का काम चल रहा है। बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले जा चुके हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सभी धामों में दर्शनार्थियों की दैनिक सीमा तय किए जाने के निर्णय को वापस ले लिया था लेकिन उन्होंने साफ किया था कि चारधाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण जरूरी है। चारधाम यात्रा के लिए अभी तक देश विदेश से 16 लाख से अधिक लोग अपने पंजीकरण करवा चुके हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article