स्पोर्ट्स

Wrestlers Protest:कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने फिर खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर दोबारा बैठे धरने पर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 23, 2023, 07:03 PM IST

Wrestlers Protest at Jantar Mantar: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर आज रविवार को बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित अन्य पहलवान पहुंचे हैं।

Image

धरना दे रहे पहलवानों का कहना है क‌ि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यहीं रहेंगे

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. प्रदर्शनकारी पहलवान ने कहा, 'हमें कई क्षेत्रों से धमकियां मिल रही हैं'
  2. ओलंपियन बजरंग पूनिया ने बताया, 'अभी तक कुछ हुआ नहीं है'
  3. नामी पहलवानों ने इस साल जनवरी में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया हैं। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का कहना है क‌ि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यहीं रहेंगे। भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने बताया, 'अभी तक कुछ हुआ नहीं है, यही कारण है कनॉट प्लेस थाने में शिकायत भी दी है। दिल्ली पुलिस उस पर अपनी कार्रवाई करेगी।'

पहलवान साक्षी मलिक भी इस मौके पर वहां थी उन्होंने खासी निराशा में कहा कि 'इंतजार करते करते ढाई महीने हो गए हैं, रिपोर्ट सब्मिट हुई है या नहीं हमें नहीं पता, हमारे सामने अब तक कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है। अब रिपोर्ट सबके सामने आनी चाहिए। सरकार ने ढाई महीने से हमारी मांग पर एक्शन नहीं लिया'

'हमें कई क्षेत्रों से धमकियां मिल रही हैं'

प्रदर्शनकारी पहलवान ने कहा, 'हमें कई क्षेत्रों से धमकियां मिल रही हैं। दो महीने इन्तजार के बाद हमने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने हमें बाहर निकाल दिया।

हम नहीं जानते कि यहां क्या हो रहा है। हम अपना धरना फिर शुरू करेंगे और जनता-मंतर पर तब तक धरने पर रहेंगे जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जाती।'

'पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया'

एक प्रदर्शनकारी पहलवान ने कहा कि सात महिला पहलवानों, जिसमें एक नाबालिग शामिल है, ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। पहलवानों के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि पहलवानों ने धोखा महसूस किया और अपना धरना फिर शुरू कर सकते हैं जब तक बृज भूषण बर्खास्त नहीं किये जाते।

इस साल जनवरी में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था

विनेश फोगट, रवि दहिया,बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत शीर्ष भारतीय पहलवानों ने इस साल जनवरी में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था जिसमें ब्रज भूषण को प्रधान कार्यालय से हटाने और डब्ल्यूएफआई को भंग करने की मांग की गई थी

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article