देश

बी वी श्रीनिवास से पूछताछ के लिए कर्नाटक पहुंची असम पुलिस, हिमंता बोले- नियम के अनुसार एक्शन

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 23, 2023, 02:34 PM IST

अंगकिता दत्ता प्रकरण में असम पुलिस बी वी श्रीनिवास से पूछताछ के लिए कर्नाटक में है। अब इस मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बदनाम करने की कोशिश है तो हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि नियम के अनुसार कार्रवाई हो रही है।

Image

हिमंता बिस्वा सरमा, असम के सीएम

Angkita Dutta Story: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के प्रमुख श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम के कर्नाटक में है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कि खबरों में बने रहने के लिए अपनी हरकतों के लिए बदनाम हो गए हैं। श्रीनिवास के खिलाफ आरोपों को दुष्प्रचार के रूप में खारिज करते हुए सुरजेवाला ने सरमा पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा। उनके मुताबिक वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके पद के बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं।

बदनाम करने की कोशिश

सुरजेवाला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असम के दलबदलू मुख्यमंत्री जो अमित शाह को उनके पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, अब सुर्खियों में रहने के लिए अपनी हरकतों के लिए बदनाम हो गए हैं। हम इस प्रचार को पूरी तरह से खारिज करते हैं। कभी वह पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना चाहते हैं। कभी वह श्रीनिवास बीवी को गिरफ्तार करना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी उन्हें शारदा घोटाले और लुइस बर्जर घोटाले के लिए एक बार गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने क्या कहा

सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने कहा कि असम पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही थी और महिला कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर सुरक्षित वातावरण की कमी के लिए उन्हें दोष देना अनुचित था।उन्होंने श्रीनिवास को दो मई को सुबह 11 बजे से पहले दिसपुर पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए जारी नोटिस की एक प्रति के साथ एक ट्वीट में कहा कि कृपया आरोपी को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें।श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता की शिकायत के आधार पर दिसपुर पुलिस स्टेशन द्वारा शनिवार को मामला दर्ज किया गया था।

अंगकिता दत्ता ने की थी शिकायत

अपनी शिकायत में अंगकिता ने श्रीनिवास बीवी पर पिछले 6 महीनों से परेशान करने और भेदभाव करने का आरोप लगाया, जब उन्होंने IYC के पूर्व अध्यक्ष केशव कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।भारतीय दंड संहिता की धारा 509, 294, 341, 352, 354, 354 ए (iv) और 506 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस बीच कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दत्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य-सचिव तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने असम प्रदेश यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने एक आदेश में कहा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि यह महिला सशक्तिकरण का कांग्रेस का मॉडल है! उन्होंने कहा कि अपनी शिकायतों को सुनने के लिए एक मंच प्रदान करने के बजाय उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को बर्खास्त करें। जिस तरह से अंगकिता दत्ता को कांग्रेस से हटाया गया है, वह महिलाओं के लिए अशोभनीय है। मालवीय ने यह भी कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं एक खोखला नारा है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!