देश

Amritpal Singh News: पाक की नापाक साजिश, अमृतपाल सिंह को मारने की फिराक में थी ISI!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2023, 05:29 PM IST

Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह पर पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। ISI ने पंजाब में हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। यही कारण था कि अमृतपाल सिंह वापस इंडिया आया था। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल को ISI मरवाना चाहती थी। जिसका अमृतपाल को पता चल गया था।

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि अमृतपालसिंह को पाकिस्तान मरवाने की फिराक में था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) इस काम को अंजाम देने की तैयारी कर रही थी।

आज हुआ गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह पिछले 36 दिन से फरार था। पिछले 36 दिनों से अमृतपाल सिंह की तलाश पुलिस कर रही थी। जिसके बाद रविवार को अमृतपाल सिंह को मोगा से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अमृतपाल का दावा है कि वो सरेंडर हुआ है।

बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक पंजाब से भागने के बाद अमृतपाल सिंह हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचा था। यहां से वो नेपाल जाने की तैयारी कर रहा था, तभी आईएसआई के प्लान की उसे भनक लग गई। सूत्रों ने दावा किया है जिस आईएसआई ने अमृतपाल सिंह को ट्रेनिंग दी थी, पंजाब को जलाने के लिए भेजा था, वहीं आईएसआई उसे मरवाना चाहती थी। जिसके बाद अमृतपाल वापस पंजाब पहुंचा था।

ऐसे हुआ गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह पर खुफिया एजेंसियों की नजर बनी हुई थी। जिसके बाद वो जैसे ही पंजाब पहुंचा, वहां पुलिस ने उसे घेर लिया। पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिसकर्मियों ने रोडे गांव में उसे घेर लिया था जिससे उसके फरार होने की कोई गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद 29 वर्षीय अमृतपाल को सुबह छह बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले रोडे गांव से था और अमृतपाल सिंह को पिछले साल इस गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया था। पुलिस अधिकारी ने एक वीडियो में अमृतपाल द्वारा किए गए दावे को खारिज किया। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने आत्मसमर्पण करने का दावा किया था। गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस को उसके रोडे गांव में होने का पता चला था और पुलिसकर्मियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था, जिससे उसके फरार होने की कोई गुंजाइश नहीं बची थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article