दिल्ली

दिल्ली के इन इलाकों में चमक-गरज की संभावना, जानें और किन जगहों पर हो सकती है बारिश

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 23, 2023, 10:17 AM IST

Delhi NCR Weather Forecast: झुलसाती गर्मी से दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों में चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना है।

Image

दिल्ली और अगल बगल के इलाकों में बारिश की संभावना

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान
  • दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में बारिश
  • हरियाणा और यूपी के इन हिस्सों में चमक-गरज

Delhi NCR Weather Forecast: और एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और अगल बगल के इलाकों के बारे में जानकारी दी है। दक्षिणी दिल्ली , दक्षिण पूर्व दिल्ली में चमक-गरजके साथ मध्यम बारिश हो सकती है इसके साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल और असंध में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के इलाके में अगले सात दिनों तक मौसम आंखमिचोली का खेल खेलता रहेगा। कुल मिलाकर पारा 40 डिग्री के नीचे होगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

हरियाणा के सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी (हरियाणा ) और यूपी के गंगोह, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर में बारिश की संभावना है।

बड़ौत, दौराला (यूपी) पिलानी, झुंझुनू (राजस्थान)। अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

Delhi Rain forecast

Delhi Rain forecast

मौसम के जानकार बताते हैं कि आमतौर पर वायुमंडल के ऊपरी स्तर को भूमध्यसागर से आने वाली हवाएं नम कर देती हैं और उसकी वजह से जब गर्म हवाएं ऊपर की तरफ बढ़ती हैं को नमी वाले कण संघनित हो जाते हैं जिसकी वजह से बारिश होती है। इसे मानसूनी बारिश नहीं कहा जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article