इलेक्शन

बीजेपी की जीत निश्चित है- CM बोम्मई ने Karnataka Election के लिए शुरू किया चुनावी अभियान

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2023, 04:25 PM IST

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होने हैं और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। कुल 3,130 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने सभी 224 सीटों पर और कांग्रेस ने 223 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जद (एस) 211 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने 212 उम्मीदवार उतारे हैं। 1,379 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

Image

बैंगलोर के बसवेश्वर सर्किल में बसवन्ना की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई

Photo : Twitter

Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। इसी क्रम में रविवार को सीएम बसवराज बोम्मई ने चुनावी अभियान की शुरुआत की।

कहां-कहां कवर करेगा ये चुनावी अभियान

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को बेंगलुरु में अपना चुनाव अभियान शुरू किया। भाजपा नेता ने 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की, जिनकी आज जयंती मनाई जा रही है। बोम्मई का अभियान और रोड शो, बेंगलुरु शहरी जिले के येलहंका से शुरू हुआ, और चिक्कमगलुरु जिले में समाप्त होगा। इस अभियान के दौरान सीएम डोड्डाबल्लापुर, नेलमंगला, तुमकुर ग्रामीण, गुब्बी, तिप्टुर, अरसीकेरे, कडूर और चिकमंगलूर निर्वाचन क्षेत्र को कवर करेंगे।

क्या कहा सीएम ने

सीएम ने इस मौके पर कहा कि इस रैली का उद्देश्य हमारी डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड राज्य के हर नुक्कड़ पर पहुंचाना है। अभियान को शुरू करने से पहले सीएम बोम्मई ने बसवन्ना का आशीर्वाद लिया। सीएम ने ट्वीट कर कहा- "मैंने विश्वगुरु की मूर्ति के प्रति श्रद्धा के साथ नमन किया और रैली से पहले विश्वगुरु बसवन्ना का आशीर्वाद प्राप्त किया। बसवन्ना के विचारों ने मुझे एक समान समाज बनाने और समाज में दबे-कुचले लोगों के लिए हमारे प्रशासन में महान निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।"

'कर्नाटक में भाजपा की जीत'

उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार बासवन्ना की विचारधारा और सिद्धांतों पर काम कर रही है और इस पर काम करना जारी रखेगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा- "इस बार जनता सच्चाई, न्याय और समानता को आशीर्वाद देगी और भाजपा इसी रास्ते पर चल रही है। इसलिए भाजपा की जीत निश्चित है। विधानसभा चुनाव में जनता अपना फैसला देगी और इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। भाजपा अपने सिद्धांतों और विचारधारा को लोगों के सामने रखने की कोशिश कर रही है। हमें विश्वास है कि कर्नाटक के लोग पूरा सहयोग करेंगे।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article