देश

शाइस्ता परवीन के बारे में जानकारी देने वाले को मिलेंगे एक लाख, अभी भी फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Apr 23, 2023, 03:00 PM IST

Shaista Parveen Absconder: उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी शाइस्ता परवीन के बारे में यूपी पुलिस अभी अंधेरे में हाथ पांव चला रही है। लेकिन उसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।

Shaista Parveen Absconder: उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों में से एक शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है। 24 फरवरी को उमेश पाल मर्डर केस में इसे आरोपी बनाया गया था और 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। बाद में इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार की गई। अब सार्वजनिक अपील भी की गई है कि जो शख्स इसके बारे में जानकारी देगा उसे एक लाख का इनाम मिलेगा। बता दें कि शाइस्ता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो प्रयागराज के मरियाडीह इलाके में ही कहीं छिपी हुई है। पुलिस की तरफ से दबिश भी दी गई लेकिन वो नहीं मिली। उसकी खोज की दिशा में कौशांबी जिले के कछार में छिपने की खबर मिली। पुलिस ने ड्रोन की मदद से उसे खोजने की कोशिश की हालांकि पता नहीं चला।

बता दें कि उमेश पाल मर्डर केस में शाइस्ता का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर हो चुका है, उसके पति अतीक अहमद और देवर की हत्या हो चुकी है। शाइस्ता के बारे में का जा रहा है कि उसके साथ साथ अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी भी साथ में हैं। उसके साथ करीब 10 से 12 महिलाएं बुर्के में यात्रा करती हैं। अभी हाल ही में एक इस्लॉमिक स्कॉलर जफर सरेशवाला ने इंटरव्यू में कहा था कि साल 2018 के आस पास उसकी बात असद, उसके पिता अतीक और पत्नी शाइस्ता परवीन से हुई थी। उन्होंने शाइस्ता परवीन को सलाह भी दी थी कि वो अपने पति के साए को बेटे असद पर ना पड़ने दे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!