देश

रूस-अमेरिका का जिक्र कर RSS प्रमुख ने कही बड़ी बात, बोले - धर्म के लिए बढ़ रहा भारत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 23, 2023, 01:21 PM IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, चीन की बढ़ती ताकत के बीच अमेरिका और रूस यूक्रेन को मोहरा बनाकर लड़ रहे हैं। दोनों देश भारत को अपने-अपने पक्ष में करना चाहते हैं।

Image

मोहन भागवत

Photo : BCCL

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat ) ने रविवार को भारत को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिका और रूस जैसे देशों के बीच भारत सिर्फ धर्म के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, पहले भारत में यह हिम्मत नहीं थी।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, वैश्विक स्तर पर देखें तो ज्यादातर देश ताकतवर होने के बाद डंडा लेकर चलते हैं। पहले रूस ने ऐसा किया था, लेकिन अमेरिका ने उसे गिरा दिया। इसके आद अमेरिका डंडा लेकर चलने लगा। हालांकि, अब चीन आया है और ऐसा लगता है कि वह अमेरिका को पछाड़ देगा।

देखें वीडियो -

धर्म के लिए आगे बढ़ रहा भारत

मोहन भागवत ने कहा, चीन की बढ़ती ताकत के बीच अमेरिका और रूस यूक्रेन को मोहरा बनाकर लड़ रहे हैं। दोनों देश भारत को अपने-अपने पक्ष में करना चाहते हैं। हालांकि, भारत कहता है कि आप दोनों मेरे दोस्त हो, यूक्रेन भी हमारा दोस्त है। पहले मुझे अपने संकटग्रस्त मित्र देश यूक्रेन को राहत पहुंचाने दो। मैं किसी की तरफ नहीं हूं और यह समय युद्ध का नहीं है।

पहले के भारत में नहीं थी हिम्मत

आरएसएस प्रमुख ने कहा, अमेरिका और रूस से इस तरह से कहने वाला भारत खड़ा हुआ है। पहले यह हिम्मत नहीं थी। भारत धर्म के लिए बढ़ रहा है। एक समय था जब श्रीलंका चीन और पाकिस्तान से दोस्ती करता था, लेकिन जब वह देश खतरे में पड़ा तो एक ही देश उसकी मदद के लिए आगे आया, वह भातर हैं। उन्होंने कहा, भारत धर्म को मानने वाला देश है, और ऐसा देश कभी भी किसी देश का लाभ नहीं उठाता। जब हमारी किसी और को आवश्यकता है, तो भारत पूरी मदद करता है।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!