
आज की ताजा खबर 21 अक्टूबर 2023 LIVE: Gaganyaan Mission Test: सफल रहा इसरो का TV-D1 टेस्ट, अब यह बच्चा मेरे लिए सब कुछ है- नीतीश ने किया साफ
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 21 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: इसरो ने शनिवार को एक और इतिहास रचते हुए गगनयान मिशन से जुड़े एक टेस्ट में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो का गगनयान मिशन से जुड़ा हुआ TV-D1 टेस्ट सफल रहा है। इस दौरान क्रू एस्केप मॉड्यूल अंतरिक्ष में जाकर वापस पृथ्वी पर लौट आया है। अब इससे मिले डाटा का अध्ययन किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 नामों के साथ अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी की। आज की सूची के साथ, भाजपा ने 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 228 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में 33 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है उधर इजरायल पुलिस के लिए वर्दी बनाने और इसकी आपूर्ति करने वाली केरल के कन्नूर जिले की एक प्राइवेट कंपनी ने शुक्रवार को फिलिस्तीन के अस्पतालों पर कथित बमबारी के मद्देनजर नए ऑर्डर पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कोई भी विवाद शांतिपूर्वक सुलझा नहीं पा रहा है , यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 अक्टूबर (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।