देश

Video: हेकड़ी गुम, 'मुख्तारी' खत्म..गिड़गिड़ा रहा माफिया! केला, बिस्किट के बाद मुख्तार ने क्या मांग लिया?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 10:36 PM IST

जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी ने जज साहब के सामने खुद को बीमार बताते हुए इलाज की मांग की, देखिए देखिए, मुख्तार अंसारी की 'मनोहर कहानियां'!

Image

मुख्तार अंसारी

बाराबंकी में शनिवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर मामले में पेशी हुई, इस दौरान बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ बताते हैं कि पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी जज के सामने बीमारी का हवाला देकर गिड़गिड़ाता नजर आया गौर हो कि कभी मुख्तार का अलग ही जलवा था।

वहीं गाजीपुर जिले में पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे नन्हे खान की करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसके बाद उसकी जमीन को जब्त कर दिया गया है बताते हैं कि पुलिस और प्रशासन ने ऐसा गैंगस्टर एक्ट के तहत किया है।

बाराबंकी के एमपी/एमएलए विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत बाहुबली मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर मामले में ट्रायल की पेशी हुई थी ध्यान रहे कि फर्जी एंबुलेंस के इस्तेमाल के मामले में गैंगस्टर आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बाराबंकी की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article