संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj ) ने दुनिया के बड़े संघर्षों को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की नाकामी पर ऐसा भाषण दिया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कोई भी विवाद शांतिपूर्वक सुलझा नहीं पा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भी अपनी बात रखी इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर हमला किया। रुचिरा कंबोज ने कहा कि आज जब दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है ऐसे में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम बहुपक्षीय संस्थानों में विश्वास कैसे बहाल करें, इस पर ईमानदार बातचीत करें।
'बातचीत से किसी भी समाधान का हल खोजा जा सकता है'
कंबोज ने कहा कि बातचीत से किसी भी समाधान का हल खोजा जा सकता है। हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र और क्षेत्रीय व उप-क्षेत्रीय संगठनों का समर्थन करते हैं। शांति लाने के लिए इन संगठनों को क्षेत्रीय ताकतों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क करने के लिए पुर्नविन्यास करने की आवश्यकता है।
रुचिरा कंबोज UNभारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत
गौर हो कि रुचिरा कंबोज 1987 बैच की एक भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं, जो वर्तमान में अगस्त 2022 से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह पहले दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य कर चुकी हैं । वह 1987 सिविल सेवा बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर और 1987 विदेश सेवा बैच की टॉपर थीं।
21 जून 2022 को, कंबोज को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के नामित राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि बनाती है।
