देश

Gaganyaan Mission Test: सफल रहा इसरो का TV-D1 टेस्ट, क्रू एस्केप मॉड्यूल पृथ्वी पर वापस लौटा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 21, 2023, 06:15 PM IST

Gaganyaan Mission Test: गगनयान मिशन परीक्षण उड़ान पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि क्रू मॉड्यूल को समुद्र से पूरी तरह से बरामद कर लिया गया है। कोई विसंगति नहीं हुई है। सभी डेटा बहुत अच्छे लग रहे हैं।

Image

सफल रहा टीवी डी 1 टेस्ट (ISRO)

Gaganyaan Mission Test: इसरो ने शनिवार को एक और इतिहास रचते हुए गगनयान मिशन से जुड़े एक टेस्ट में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो का गगनयान मिशन से जुड़ा हुआ TV-D1 टेस्ट सफल रहा है। इस दौरान क्रू एस्केप मॉड्यूल अंतरिक्ष में जाकर वापस पृथ्वी पर लौट आया है। अब इससे मिले डाटा का अध्ययन किया जा रहा है।

इसरो चीफ ने क्या कहा

गगनयान मिशन परीक्षण उड़ान पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि क्रू मॉड्यूल को समुद्र से पूरी तरह से बरामद कर लिया गया है। कोई विसंगति नहीं हुई है। सभी डेटा बहुत अच्छे लग रहे हैं।

क्या रही पूरी प्रक्रिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन का तीसरा बड़ा परीक्षण किया। तरल-चालित एकल-चरण परीक्षण वाहन (टीवी-डी1), जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगी - क्रू एस्केप सिस्टम - को लेकर आज श्रीहरिकोटा से उड़ा भरा और फिर वापस पृथ्वी पर लौट आया। क्रू एस्केप सिस्टम बंगाल की खाड़ी में गिरा, जहां भारतीय नौसेना ने उसे सफलतापूर्व बरामद कर लिया। जिसके बाद इसे चेन्नई बंदरगाह लाया जाएगा।

मिशन का उद्देश्य

इसरो ने शुक्रवार को कहा था कि इस परीक्षण उड़ान की सफलता शेष परीक्षणों और मानवरहित मिशन के लिए आधार तैयार करेगी, जिससे पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू होगा। इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए मानव को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article