
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 20 मई 2024: टाइम्स नाउ के 'ऑपरेशन ब्लैक डॉलर' में AAP को विदेशी फंडिंग पर बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क हादसे में 18 मजदूरों की मौत, कई घायल
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 मई 2024 और बड़ी खबरें : दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार कई विवादों में घिरी है, अभी जारी स्वाति मालीवाल केस के बीच टाइम्स नाउ नवभारत चैनल ने ऑपरेशन 'ब्लैक डॉलर' (Operation Black Dollar) में आम आदमी पार्टी (AAP) की विदेशी फंडिंग पर अहम और हिलाने वाले खुलासे किए हैं वहीं ईरान में रविवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है। वहींं उनके साथ हेलिकॉप्टर में सवार विदेश मंत्री व अन्य अधिकारियों ने अपनी जान गंवा दी।। यह दावा ईरानी मीडिया के हवाले से किया गया है। सोमवार को ईरान के प्रेस टीवी ने ट्वीट कर बताया कि बचाव दल ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की पहचान कर ली है उधर लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में देशभर की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ इसमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है वहीं छत्तीसगढ़ में आज यानी सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। मिल रही जानकारी के अनुसार सभी लोग एक पिकअप वाहन में सवार थे, जो एक गड्ढ़े में पलट गया,आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के सभी अपडेट्स...
Rajasthan Board 12th Result 2024