
हिंदी समाचार, 20 मार्च 2024 : शांतिदूत बन पीएम मोदी सुलझाएंगे यूक्रेन संकट, राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी को लेकर बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग
हिंदी न्यूज़ 20 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: पीएम मोदी ने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं है, यह अब एक सामाजिक संस्कृति बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे वहीं अभी तक बिहार में महागठबंधन की ओर से सीटों का ऐलान नहीं हो पाया है। इसकी बड़ी वजह बिहार में पनप रहे नए समीकरण हैं। एक ओर से एनडीए से इस्तीफा देने के बाद पशुपति पारस इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं तो मंगलवार देर रात जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे, यहां तीनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई उधर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो मासूम भाइयों के हत्यारों की मां नाजरीन ने अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आईवीएफ के कानून का हवाला देकर कहा गया है कि एसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नॉलजी(रेगुलेशन) एक्ट 2021 के तहत इसके लिए निर्धारित की गई उम्र 21-50 साल है। जबकि खबरों के अनुसार चरण कौर की उम्र 58 साल में आईवीएफ के माध्यम से बेटे को जन्म दिया है उधर दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची आ गई है और फिनलैंड एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल देश का तमगा अपने नाम किया है। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास समाधान नेटवर्क ने जारी की है। इस सूची में 137 देश शामिल हैं जिनमें भारत 125वें पायदान पर है, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 20 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार
Bihar Board 10/12th Result 2024 Date Live: Check Here