Congress CEC: पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री परिणीति शिंदे का महाराष्ट्र के शोलापुर से नाम तय वहीं गुजरात की 10 सीटें क्लियर हुई हैं, ऐसा बताया जा रहा है। 21 मार्च को CEC बैठक शाम 3:30 बजे से होगी, इस बैठक में बिहार, झारखंड, एमपी, तमिलनाडु, और UP की कुछ सीटों पर चर्चा होगी।
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब तीस सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार सूत्रों के हवाले से खबर है।
गुजरात के आनंद से अमित चावड़ा
छोटा उदयपुर से सुखराम राठवा
साबरकांठा से तुषार चौधरी
राजकोट से परेश धनानी
पंचमहल से गुलाब सिंह चौहान
यूपी की ये सीटें 21 मार्च को CEC में उम्मीदवार के चयन के लिए जाएंगी-
सहारनपुर
बुलन्दशहर
अमरोहा
ग़ाज़ियाबाद
आगरा
महाराष्ट्र से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार-
शोलापुर से परिणीति शिंदे ( सुशील कुमार शिन्दे की बेटी)
गडचिरोली - नामदेव उसेंडी
कोल्हापूर - शाहू छत्रपती
अमरावती - बळवंत वानखेडे
पुणे - रवींद्र धांगेकर
चंद्रपूर - प्रतिभा धानोरकर
नंदुरबार - के सी पाडवी
राजस्थान में पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव होने हैं, कांग्रेस पहले चरण की छह और दूसरे चरण की चार सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।
