इलेक्शन

SP Candidate List : सपा ने छह और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नोएडा सीट पर बदला प्रत्याशी, संभल से जियाउर्रहमान बर्क

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 20, 2024, 09:50 PM IST

SP Lok Sabha Candidate List 2024: सपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांचवी लिस्ट जारी की है, इसके मुताबिक गौतम बुद्ध नगर सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार को बदल दिया है।

Image

गौतमबुद्ध नगर सीट पर सपा ने उम्मीदवार बदला

KEY HIGHLIGHTS

  1. संभल से जियाउर्रहमान बर्क सपा उम्मीदवार घोषित
  2. गौतमबुद्ध नगर सीट पर सपा ने उम्मीदवार बदला
  3. महेन्द्र नागर को बदलकर उनकी जगह राहुल अवाना को टिकट

SP Lok Sabha Candidate List 2024: उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ के सबसे प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (SP) ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए छह सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। संभल और गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में फिर से नये उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।

सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, 'संभल से जियाउर्रहमान बर्क को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बागपत से मनोज चौधरी, गौतमबुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार और घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद पार्टी के उम्मीदवार होंगे।'

संभल से जियाउर्रहमान बर्क होंगे उम्मीदवार

इसके पहले सपा ने संभल से मौजूदा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार घोषित किया था, जिनका फरवरी के आखिरी हफ्ते में निधन हो गया।जियाउर्रहमान बर्क मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से विधायक हैं वो सपा के दिवंगत सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं।

गौतमबुद्धनगर से राहुल अवाना सपा प्रत्याशी घोषित

सपा ने गौतमबुद्धनगर में पूर्व में घोषित उम्मीदवार डॉ. महेन्द्र नागर को बदलते हुए उनकी जगह राहुल अवाना को प्रत्याशी घोषित किया है।

पहले डॉक्टर महेंद्र नागर को उम्मीदवार बनाया था पर अब राहुल अवाना नोएडा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article