देश

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए डॉक्टरों ने क्या-क्या कहा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 20, 2024, 07:03 PM IST

सद्गुरु पिछले कई दिनों से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे। सद्गुरु जग्गी वासुदेव की डॉक्टर विनीत सूरी ने जांच की और उन्हें एमआरआई की सलाह दी, जहां उनके मस्तिष्क में बड़े पैमाने पर रक्तस्राव का पता चला।

Image

सद्गुरू का हेल्थ अपडेट

Sadhguru Health Update: लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल ने अपडेट दिया है। सद्गुरू को पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अपोलो दिल्ली में उनकी मस्तिष्क की आपातकालीन सर्जरी की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 मार्च को उनके मस्तिष्क में भारी सूजन और रक्तस्राव का पता चलने के बाद उन्हें अपोलो दिल्ली में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

सद्गुरू का हेल्थ अपडेट

अपोलो के कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी ने कहा कि सद्गुरू को पिछले 4-5 हफ्ते से सिर में बहुत तेज दर्द था जिसे वह नजरअंदाज कर रहे थे। इसके बावजूद वह दिनचर्या से सभी काम कर रहे थे, वह लगातार मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने 18 मार्च को महाशिवरात्रि का कार्यक्रम भी किया था। 15 मार्च को दर्द असहनीय हुआ तो वह मेरे पाए आए। हमने एमआरआई किया तो उनके ब्रेन में ब्लीडिंग मिली। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीनन के 40 वर्षों में कभी 6 बजे वाली मीटिंग नहीं छोड़ी है। कमिटमेंट निभाते हुए उन्होंने अपनी 6 बजे की मीटिंग करने का फैसला किया। 16 मार्च को उन्होंने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भी हिस्सा लिया शानदार इंटरव्यू दिया। किसी को इसके बारे में पता नहीं था कि वह कितना दर्द सह रहे हैं। वह पेनकिलर के साथ काम करते रहे।

17 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया

डॉ. सूरी ने कहा, सदगुरू पेनकिलर लेकर मीटिंग करते रहे, 17 मार्च को वह बहुत असहज हो गए। उनके बाएं पैर में दर्द उठने लगा। उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। फिर उन्होंने पहली बार कहा कि डॉक्टर वक्त आ गया है कि आप जो चाहते हैं वह करें। हमने फिर सीटी स्कैन किया तो उनके दिमाग में सूजन मिली। उनके बाएं पैर में और दर्द होने लगा। फिर हमने उनकी इमरजेंसी सर्जरी की। सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया। उन्होंने हमारी उम्मीदों से भी बढ़कर अच्छी रिकवरी दिखाई है। अब वह पूरी तरह नॉर्मल हैं और पूरी तरह सामान्य जिंदगी में लौटने के लिए स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे

बता दें कि सद्गुरु पिछले कई दिनों से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे। सद्गुरु जग्गी वासुदेव की डॉक्टर विनीत सूरी ने जांच की और उन्हें एमआरआई की सलाह दी, जहां उनके मस्तिष्क में बड़े पैमाने पर रक्तस्राव का पता चला। उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ रहा था और 17 मार्च को बार-बार उल्टी और सिरदर्द बढ़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन में रक्तस्राव के साथ-साथ उनके मस्तिष्क में गंभीर सूजन का पता चला था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ