
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 20 जनवरी 2024 : नीतीश कुमार की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद सीएम हाउस ने निकली ईडी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे। इस मंदिर में पहली बार कोई प्रधानमंत्री गए थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं वहीं Vistex Asia के सीईओ संजय शाह (CEO Sanjay Shah) को हैदराबाद के पास निधन हो गया, संजय शाह का निधन स्टेज गिरने की वजह से हुआ है,वो यहां अपनी कंपनी के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। पुलिस ने बताया कि यहां रामोजी फिल्म सिटी में कंपनी के रजत जयंती समारोह के दौरान एक अजीब दुर्घटना में एक निजी कंपनी के सीईओ की जान चली गई, जबकि एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया उधर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सी. जे. चावडा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे सदन में विपक्षी दल का संख्या बल घटकर 15 रह गया है।चावडा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले के विजापुर से चुने गए थे वहीं भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...