देश

Tamil Nadu: पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, गजराज का लिया आशीर्वाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 12:43 PM IST

PM Modi in Tamil Nadu: नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी को मंदिर में एक हाथी ने आशीर्वाद दिया और माउथ ऑर्गन बजाया जब पीएम मंदिर में प्रार्थना करने गए।

Image

तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Photo : ANI

Narendra Modi is First PM To Visit Sri Ranganathaswamy Temple: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे। इस मंदिर में पहली बार कोई प्रधानमंत्री गए थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना

तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक हाथी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया और माउथ ऑर्गन बजाया जब पीएम मंदिर में प्रार्थना करने गए।

तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया, जब वह मंदिर में पूजा करने आए। नीचे देखें तस्वीरें...।

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक विद्वान को कंबा रामायणम के छंदों का पाठ करते हुए सुना।

तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना किया और भजन सुना। श्रीरंगम मंदिर को 'बोलोगा वैकुंठम' या 'पृथ्वी पर वैकुंठम' के नाम से भी जाना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

पीएम मोदी ने चेन्नई में की 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की शुरुआत

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की शुरुआत की थी और कहा था कि केंद्र सरकार भारत में 2029 यूथ ओलंपिक और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास कर रही है। प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे एक साथ मिलकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खेलों के मद्देनजर 2024 की शुरुआत के लिए ‘यूथ गेम्स’ सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article