Delhi Babar Road: दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाबर रोड (Babar Road) का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग (Ayodhya Marg) कर दिया है, उन्होंने होटल ललित के बाहर लगे बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का बैनर चिपका दिया, बताते हैं कि बैनर भगवा रंग से रंगा हुआ है, गौर हो कि पहले भी दिल्ली की इस सड़क का नाम बदलने की मांग उठाई जाती रही है।
हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अब अयोध्या मार्ग (Ayodhya Marg Delhi) का स्टीकर लगा दिया है।
इससे पहले भी दिल्ली की कई सड़कों के नाम भी बदले गए हैं, ध्यान हो कि औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया था, गौर हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
