बिजनेस

Stock Market Updates: शनिवार को पूरे दिन के लिए खुलेगा शेयर बाजार, इसकी जगह सोमवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन रहेगा बंद

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 20, 2024, 08:46 AM IST

Stock Market Updates: शेयर बाजार आज सुबह 9.15 बजे बाजार खुलेगा और अपने निर्धारित समय 3.30 बजे बंद होगा। इसकी जगह पर अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है जिसकी वजह से सोमवार को बाजार बंद रहेगा।

Image

शेयर मार्केट

Photo : iStock

Stock Market Updates:शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन, इस शनिवार की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। आज यानी शनिवार को भी शेयर बाजार में पूरे दिन के लिए खुलेगा। शेयर बाजार आज सुबह 9.15 बजे बाजार खुलेगा और अपने निर्धारित समय 3.30 बजे बंद होगा। इसकी जगह पर अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है जिसकी वजह से सोमवार को बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि मनी मार्केट 22 जनवरी को बंद रहेंगे।

सोमवार मनी मार्केट में आधे दिन होगा कारोबार

22 जनवरी यानी सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। सोमवार को NCDEX पूरा दिन बंद रहेगा और MCX शाम 5 बजे से खुलेगा। इधर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Temple Pran Prathistha) के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मनी मार्केट के समय में फेरबदल किया है। केंद्रीय बैंक ने मुद्रा बाजार (Money Market) 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। यह 9 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे खुलेंगे। सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के बाद यह फैसला लिया है।

क्यों खुलेगा शनिवार को बाजार

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने डिजास्‍टर रिकवरी साइट पर इंट्राडे (Intraday) स्विच-ओवर के लिए ये खास सेशन रखा है। यही वजह है कि दोनों स्‍टॉक एक्‍सचेंजों में कारोबार होगा। नए साल में इस ट्रेडिंग सेशन के जरिए स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट का ट्रायल किया जाएगा ताकि भविष्‍य में किसी तरह की अनहोनी जैसी कि साइबर अटैक, सर्वर क्रैश में भी ट्रेडिंग हो सकती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article