देश

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस विधायक ने दिया इस्तीफा, राम मंदिर पर पार्टी के रुख से थे नाराज

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 20, 2024, 12:59 PM IST

Gujarat Congress MLA CJ Chavda: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए गुजरात में उसके वरिष्ठ विधायक सीजे चावड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Image

कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर सीजे चावड़ा ने कहा-'मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है'

Gujarat Congress MLA CJ Chavda Resign: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सी. जे. चावडा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे सदन में विपक्षी दल का संख्या बल घटकर 15 रह गया है।चावडा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले के विजापुर से चुने गए थे, चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार जीत हासिल की थी। सी.जे. चावडा ने यह कहते हुए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया कि वह राम मंदिर के प्रति पार्टी के दृष्टिकोण से 'नाराज' हैं।

सीजे चावड़ा ने कहा 'मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. मैंने 25 साल तक कांग्रेस में काम किया,जब पूरे देश के लोग राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा से खुश हैं, ऐसे समय में मुझे पार्टी (कांग्रेस) के रवैये से दुख हुआ, मेरे इस्तीफे का कारण यही है'

चावडा पहली बार 2002 में गांधीनगर सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे

राज्य विधानसभा के अधिकारी ने बताया कि तीन बार के विधायक ने गांधीनगर में सदन के अध्यक्ष शंकर चौधरी को सुबह में अपना इस्तीफा सौंपा।चावडा पहली बार 2002 में गांधीनगर सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2012 में गांधीनगर उत्तर सीट से चुने गए थे और 2022 तक विपक्षी दल के मुख्य सचेतक थे।

चावडा ने 2022 में अपनी सीट बदली और विजापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए वह कांग्रेस के उन 17 विधायकों में शामिल थे जो राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2022 में चुने गए थे इससे पहले, आणंद जिले के खम्भात से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद सदन में पार्टी का संख्या बल घट कर 15 रह गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article