देश

Rajasthan News: 36 हजार घूस लेते IAS गिरफ्तार, ACB की भजनलाल सरकार में पहली बड़ी कार्रवाई

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 09:32 AM IST

Rajasthan Bribe Case: प्रेमसुख विश्नोई निदेशक मत्स्य, राजस्थान (IAS) और राकेश देव सहायक निदेशक मत्स्य विभाग, जयपुर को परिवादी से 36 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Image

36 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Rajasthan IAS Bribe Case: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Rajasthan ACB) के एक दल ने मत्स्य विभाग के निदेशक (IAS) और सहायक निदेशक को परिवादी से 36 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, टोंक जिले के तालाब में मछली पकडने और परिवहन का लाइसेंस देने की एवज में प्रेमसुख विश्नोई निदेशक मत्स्य, राजस्थान (IAS) और राकेश देव सहायक निदेशक द्वारा घूस मांगी गई थी।

यह जानकारी ब्यूरो के एक अधिकारी ने दी।ब्यूरो के कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने एक बयान में बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि टोंक में अन्नपूर्णा तालाब में मछली पकड़ने एवं परिवहन का लाइसेंस देने की एवज में मत्स्य विभाग के निदेशक प्रेमसुख विश्नोई (IAS) एवं सहायक निदेशक राकेश देव द्वारा उसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग करके परेशान किया जा रहा था।

ब्यूरो के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने शुक्रवार को शिकायत के सत्यापन के बाद मत्स्य विभाग के निदेशक प्रेमसुख विश्नोई एवं सहायक निदेशक राकेश देव को परिवादी से 36 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ब्यूरो के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article