ताजा खबर, 2 अक्टूबर 2023 : मेघालय में आया तेज भूकंप, महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें
Jan Gan Ka Mann:'जाति सर्वे' से INDIA को फायदा या बीजेपी को ?
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सारी राजनीतिक पार्टियां अपने कील-कांटे दुरूस्त करने में जुटी हैं, वहीं सवाल ये है कि अभी चुनाव हुए तो 2024 का रिजल्ट क्या होगा ? पढ़ें पूरी खबरBihar Caste Census: नीतीश पर भारी लालू की जाति
हम बात अपर कास्ट यानि कि जनरल कास्ट की करें तो इस लिस्ट में ब्राह्मण 3.65 प्रतिशत के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद राजपूत (3.45 प्रतिशत), फिर भूमिहार (2.86 प्रतिशत) और फिर कायस्थ (0.60) के साथ चौथे नंबर पर है। बिहार में सवर्णों की कुल आबादी 15.52 प्रतिशत है, पढ़ें पूरी खबरगिरफ्तार ISIS आतंकियों का मकसद भारी तबाही मचाना था
आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बताते हैं जांच में सामने आ रहा है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध ISIS आतंकियों का मकसद भारी तबाही मचाना था, पढें पूरी खबरजालंधर: अपनी ही 3 बेटियों को मारकर मां-बाप ने संदूक में किया बंद
यह मामला मकसूदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कानपुर गांव में हुआ है। घर के मालिक ने पुलिस को बताया कि हत्या का संदिग्ध आरोपी शराब पीने का आदी था। मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए भी उसे कहा था, पढ़ें पूरी खबरनांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें, मृतकों में 12 बच्चे शामिल
महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बताते हैं कि नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें हो गईं हैं मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं, पढ़ें पूरी खबरमेघालय में आया तेज भूकंप
सोमवार शाम को मेघायल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसकी धमक पश्चिम बंगाल और असम तक देखी गई, पढ़ें पूरी खबरमथुरा-वृंदावन हुए पूरी तरह से 'हाउस फुल'
मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में इतवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा ऐसा इसलिए कि लंबा वीकेंड पड़ गया साथ ही यहां आने श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया, पढ़ें पूरी खबरPM मोदी ने मध्य प्रदेश को दिया 19000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा
पीएम मोदी ने ग्वालियर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर ने देश के लिए एक से एक क्रांतिवीर दिए हैं। गवालियर, चंबल ने राष्ट्र रक्षा के लिए, हमारी सेना के लिए अपनी वीर संतानें दी हैं। ग्वालियर ने भाजपा की नीति और नेतृत्व को भी आकार दिया है, पढ़ें पूरी खबरवंदे भारत को ट्रैक से उतारने की बड़ी साजिश नाकाम
सोमवार को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बेपटरी होते-होते रह गई है। दरअसल साजिशकर्ताओं ने गंगरार-सोनियाना सेक्शन में ट्रैक की जॉगल प्लेट पर कुछ पत्थर और छड़ें लगा रखी थी, ताकि जैसे ही वंदे भारत ट्रेन वहां से तेजी से गुजरे, वो बेपटरी हो जाए, पढ़ें पूरी खबरमहानगर गैस ने CNG और PNG की कीमत घटाई
एमजीएल के अनुसार मुंबई में सीएनजी की कीमत अब 76.00 रुपये प्रति किलोग्राम होगी और घरेलू पीएनजी की कीमत अब 47 रुपये प्रति एससीएम होगी, पढ़ें पूरी खबरटीचर अवध ओझा ने PM मोदी की तुलना मुहम्मद गोरी से कर डाली
टीचर अवध ओझा (Avadh Ojha) अपने प्रेरक वीडियो के लिए खासे लोकप्रिय हैं और उनके वीडियो खासे पसंद किए जाते हैं मगर अब जो उनका वीडियो सामने आया है उसे लेकर विवाद खड़ा होता दिख रहा है, प ढ़ें पूरी खबरPM Modi को मिले तोहफों की नीलामी आज से शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी आज से यानी 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के लिए शुरू की जा रही है, पढ़ें पूरी खबरराहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में धोए बर्तन
गांधी जयंती के दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचकर सेवा की। राहुल ने यहां सेवादार बनकर बर्तन धोए। वह अन्य सिख सेवादारों के साथ बैठे और भक्तों को प्रसाद परोसने वाले बर्तन धोए। इस दौरान राहुल सिर पर पवित्र पटका भी बांधे हुए थे। राहुल इस दौरान अन्य लोगों के साथ बात भी करते रहे और बर्तन भी धोते रहे। बता दें कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा -2 से पहले लगातार इसी अंदाज में लोगों से मिल रहे हैं। इससे पहले वह कुलियों और बढ़ई से मिलकर उनके जैसा ही काम करने का हुनर दिखा चुके हैं।बिहार में जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी
बिहार में जातीय जनगणना की रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 27% ओबीसी और 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोग हैं।कांग्रेस ने राजस्थान को तबाह कर दिया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 5 साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है। मैं बहुत दुखी मन से कहता हूं कि जब अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। मैं बहुत दुख के साथ आपने पूछता हूं कि क्या 5 साल पहले आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया था?NIA की 60 से अधिक लोकेशन पर छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छापेमारे हैं। जानकारी के मुताबिक, इन दो राज्यों में 60 से अधिक लोकेशन पर छापेमारी की गई है।प्रयागराज में पुजारी की निर्मम हत्या
संगम नगरी प्रयागराज में एक मंदिर के पुजारी की हाथ- पैर बांध कर हत्या कर दी गई। पुजारी की लाश मंदिर परिसर के अंदर बने बाग में मिली है। सुबह लोग जब मंदिर में पूजा करने आये लोगों ने देखा तो मंदिर का ताला टूटा था और मूर्तिया बिखरी पड़ी थी वही पुजारी भी लापता था जब लोगों ने अमरूद के बाग में देखा तो पुजारी की हाथ पैर बंधी लाश पड़ी थी लाश देखकर वहां हड़कंप मच गया।ब्रिटेन में सिख मरीज के साथ बर्बरता
नर्सों ने एक सिख मरीज की दाढ़ी को प्लास्टिक के दस्तानों से बांध दिया, उसे उसके ही पेशाब में छोड़ दिया और उसे वह खाना दिया, जो वह धार्मिक कारणों से नहीं खा सकता था। यह दावा यूके के शीर्ष नर्सिंग वॉचडॉग के एक वरिष्ठ व्हिसलब्लोअर ने किया है। नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसिल (एनएमसी) की ओर से द इंडिपेंडेंट को लीक किए गए एक डोजियर में कहा गया कि सिख व्यक्ति ने एक नोट में भेदभाव की शिकायत करने के बावजूद इन नर्सों को काम करने की अनुमति दी थी।दिल्ली से ISIS आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आईएसआईएस आतंकवादी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शफी उज्जमा के रूप में की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह आतंकवादी NIA की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड था और उसके सिर पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इसके आलवा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अन्य संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।देवरिया में भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या
देवरिया जिले के रूद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई है।विजय घाट पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि दी।पीएम मोदी ने किया बापू को नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला व अन्य नेताओं ने भी बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।राजघाट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।मणिपुर हिंसा में सीबीआई ने चार को गिरफ्तार किया
एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर में हिंसा से संबंधित मामलों की चल रही जांच में आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की पहचान पाओमिनलुन हाओकिप, एस माल्सावम हाओकिप, ल्हिंगनेइचोंग बैतेकुकी और तिन्नीलहिंग हेंथांग के रूप में की गई है।मध्य प्रदेश- राजस्थान का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वे आज राजस्थान और मध्य प्रदेश जा सकते हैं। दोनों राज्यों को पीएम मोदी 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।मेक्सिको में सड़क हादसे में 10 की मौत
मेक्सिको के ग्वाटेमाला के पास ट्रक पलटने से 10 क्यूबाई प्रवासियों की मौत हो गई। इस घटना में 25 लोग घायल भी हुए।भैंस ने खा लिया मंगलसूत्र
महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले के एक गांव में भैंस के द्वारा सोने का मंगलसूत्र खाने की घटना सामने आई है। ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया। पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है। 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए।"मुंबई एयरपोर्ट पर BMW ने CISF अधिकारी को मारी टक्कर
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चेकपोस्ट पर BMW कार की चपेट में आने से CISF अधिकारी राहुल सुरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार 5 लोगों को सहार थाने के हवाले कर दिया गया है। ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279,338 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।'पहले 10 हजार, अब 2 लाख...!' FDA अधिकारियों पर संजय राउत का वसूली का आरोप, तुकाराम मुंढे से जांच की मांग
बंगाल में निवेश और रोजगार पर BJP का फोकस, नितिन नवीन बोले- युवाओं के लिए नए अवसर बनाना प्राथमिकता
'SIR पर विपक्ष के झूठ का EC ने किया पर्दाफाश, फिर भी माहौल खराब कर रहा INDI गठबंधन' बोले जेपी नड्डा
बिजली बिल में जोड़कर होगी ट्रैफिक चालान की वसूली! सुप्रीम कोर्ट ने दिए कई सुझाव
CJP प्रदर्शन मामले में छात्र को बड़ी राहत, ₹5 लाख के बॉन्ड नोटिस को वापस लिया गया
© 2026 Times Horizon Private Limited
