LIVE

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर, 2022 Highlights: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट​

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर, 2022 Highlights: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट​

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर, 2022 Highlights: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट​

आज की ताजा खबर 19 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने हैं। खड़गे ने सोनिया गांधी की जगह ली है। खड़गे ने शशि थरूर को हराया। राजकुमार आनंद केजरीवाल की सरकार में नए मंत्री होंगे, राजेंद्र पाल गौतम की लेंगे जगह। रुपए में रिकॉर्ड गिरावट, 1 डॉलर की कीमत 83 रुपए से ज्यादा हुई। तेलंगाना के पूर्व सांसद बूरा नरसैय्या गौड़ बीजेपी में शामिल, हाल ही में टीआरएस से दिया था इस्तीफा। समाजवादी पार्टी के नेता इमरान मसूद बुधवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का समन्वयक नियुक्त किया। बीएसपी में शामिल होने के बाद मसूद ने कहा कि बीजेपी के लिए फिलहाल बीएसपी ही एकमात्र विकल्प है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में होने वाला मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। दोनों टीमों के लिए बारिश खलनायक बनी और इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका।

OCT 20, 2022 00:33 IST

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा महंगा विला, 1350 करोड़ रुपए में हुई डील

अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में दुबई (Dubai) के पाम जुमेराह द्वीप पर 163 मिलियन डॉलर (लगभग 1,350 करोड़ रुपए) में एक भव्य और बड़ा विला खरीदा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने पिछले हफ्ते कुवैती टाइकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से ये विला खरीदा था। पढ़ें पूरी खबर
OCT 20, 2022 00:01 IST

Himachal Election: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, सीएम के खिलाफ ये हैं मैदान में

हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार देर रात दूसरी लिस्ट जारी कर दी, अब तक पार्टी के 58 प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं, इस सूची में 54 नाम घोषित किए गए हैं इससे पहले 4 नाम सामने आए थे। यह लिस्ट आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 23:20 IST

हिमाचल में चुनाव बाद कौन बनेगा CM,अनुराग ठाकुर ने दिया जयराम की मुश्किलें बढ़ाने वाला जवाब

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिलने की स्थिति में अगले मुख्यमंत्री के चयन का फैसला पार्टी आला कमान करेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बुधवार को 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के बारे में सवाल किए जाने पर संवाददाताओं से कहा कि भले ही हिमाचल हो या कोई अन्य राज्य, इस संबंध में फैसला पार्टी आलाकमान करता है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 23:19 IST

इन 11 विधायकों के पत्ते कटे, दो मंत्रियों की सीट बदली और क्या कहती है BJP की पहली लिस्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने बुधवार को 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने एक मंत्री सहित 11 विधायकों का टिकट काट दिया है जबकि दो मंत्रियों की सीटों में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) सिराज विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी से उम्मीदवार बनाया है। आज जारी 62 उम्मीदवारों की सूची में पांच महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 22:25 IST

Verka Milk: पंजाब सीएम ने 'वेरका मिल्क' का दिल्ली तक विस्तार करने का किया ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार राज्य की अग्रणी सहकारी संस्था मिल्कफेड (milkfed) की दिल्ली को होती दूध की सप्लाई को मौजूदा 30 हज़ार लीटर से बढ़ा कर दो लाख लीटर करने के लिए अथक कोशिशें कर रही है जिससे पंजाब के किसानों/दूध उत्पादकों को ज्यादा लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में दिल्ली सरकार के साथ समझौता किया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत वेरका दूध और दूध उत्पादों की सप्लाई के लिए दिल्ली के हर कोने में नये बूथ खोलेगा। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 22:24 IST

हिजाब को लेकर तारिक फतेह ने AIMIM नेता की बोलती की बंद, कही ये बात

हिजाब (Hijab) को लेकर ईरान से लेकर भारत तक विवाद जारी है। हिजाब विवाद को लेकर तारिक फतेह ने लाइव डिबेट के दौरान एआईएमआईएम के नेता पवन राव अंबेडकर की बोलती बंद कर दी। दरअसल टाइम्स नाउ नवभारत की टीवी डिबेट के दौरान एआईएमआईएम नेता पवन राव अंबेडकर ने एनसीआरबी के डेटा का जिक्र करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों में 20-20 से 20-21 में 15.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कहा कि घरेलू हिंसा के जो रजिस्टर्ड केस है, वो 4,28,278 साल 2021 में हैं और इन रजिस्टर्ड केस में 90 फीसदी से ज्यादा गैर मुस्लिम महिलाएं हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 22:24 IST

बढ़ सकती हैं नीतीश कुमार की मुश्किलें! सत्ता में मलाई की मांग कर रही सहयोगी पार्टियां

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के छोटे घटक दल राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले आयोग, बोर्ड और अन्य संस्थाओं में शीर्ष पदों की मांग कर रहे हैं ताकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के कामकाज को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। बिहार विधानसभा में भाकपा (माले) के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सभी सहयोगी पार्टियों के प्रतिनिधियों का एक दल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 22:23 IST

'हमें वही नतीजे मिलेंगे जो...', कप्तान रोहित शर्मा ने बताया टी20 विश्व कप जीतने का फॉर्मूला

भारत को पिछली विश्व कप ट्राफी जीते 11 साल हो गये हैं और कप्तान रोहित शर्मा अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया में खिताब अपनी झोली में डालने के लिये काफी चीजें सही तरीके से करनी होंगी। भारतीय टीम ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) में अंतिम खिताब 2013 में चैम्पिंयस ट्राफी में हासिल किया था। रोहित ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में कहा, 'अगर खिलाड़ी मैच के दौरान खुद को शांतचित्त और संयमित रख सकेंगे तो हमें वही नतीजे मिलेंगे जो हम चाहते हैं। विश्व कप जीते इतने दिन हो गये हैं।' पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 22:22 IST

क्या U-Tern मारने की जुगत में हैं नीतीश कुमार, PK का दावा-बीजेपी के संपर्क में हैं

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (prashant kishor) ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग हुई तो वह फिर से उस पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) ने उनकी इस टिप्पणी को खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया और कहा कि इसका मकसद भ्रम फैलाना है।किशोर इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं और उनकी इस यात्रा को सक्रिय राजनीति में आने के पहले के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुमार ने जद (यू) सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा के साथ संवाद के लिए एक रास्ता खुला रखा है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 22:20 IST

ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने पद से दिया इस्तीफा

ब्रिटेन में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ब्रेवरमैन की बुधवार को प्रधानमंत्री ट्रस के साथ बैठक हुई और इसे सरकार की नीति पर असहमति का परिणाम नहीं माना जा रहा। ब्रेवरमैन को 43 दिन पहले ही गृह सचिव नियुक्त किया गया था, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभाला था। वहीं पिछले शुक्रवार को क्रासिंस्की क्वार्टेंग को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया था और उनके उत्तराधिकारी, वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को सरकार के मिनी-बजट में कटौती कर दी। इस कदम से ट्रस के नेतृत्व के लिए संकट और बढ़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 19:25 IST

साइकिल नहीं आई रास, अब हाथी की सवारी करेंगे इमरान मसूद, मायावाती ने आज पार्टी में किया शामिल

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता इमरान मसूद बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) में शामिल हो गए। लखनऊ में बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का समन्वयक नियुक्त किया। बीएसपी में शामिल होने के बाद मसूद ने कहा कि बीजेपी के लिए फिलहाल बीएसपी ही एकमात्र विकल्प है। साथ ही कहा कि हम बीएसपी की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति के लिए काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 19:24 IST

Mallikarjun Kharge:कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ,मां को खोया दंगों में, हिंसा के चलते छोड़ा था घर

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge ) का जन्म कर्नाटक में 21 जुलाई, 1942 को एक दलित परिवार में हुआ था, खड़गे ने राजनीति की शुरूआत की और वो कई दफा सांसद और विधायक चुने गए। गौर हो कि मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकार कांग्रेस की शीर्ष कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। खड़गे अब दूसरे ऐसे दलित नेता हैं, तो इस पोस्ट तक पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 19:23 IST

ओलंपिक से मुक्केबाजी के बाहर होने पर टूटा महान बॉक्सर जोंस का दिल, बताया भारत जैसे देशों को होगा ये नुकसान

अमेरिका के महान मुक्केबाज रॉय जोंस जूनियर को लगता है कि ओलंपिक से मुक्केबाजी के बाहर किये जाने से भारत जैसे देशों में इस खेल में ‘नये सितारे खोजने’ की उम्मीद कम हो जायेगी क्योंकि उभरते हुए मुक्केबाजों पास आगे बढ़ने के लिये कोई दिशा नहीं होगी। लास एजिंल्स 2028 ओलंपिक के लिये शुरुआती खेलों की सूची में से मुक्केबाजी को बाहर रखा गया है जो कई देशों के लिये गहरा झटका है और यह फैसला कई संचालन संबंधित मुद्दों के कारण लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 19:23 IST

दिल्ली वालों इस दिवाली अगर 'पटाखे' खरीदे और जलाए तो हो सकती है जेल, आ गया आदेश

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में दिवाली पर पटाखे (Fireworks on Diwali) चलाने पर छह महीने तक की जेल और 200 रुपये जुर्माना (Fine) हो सकता है। राय ने कहा कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत 5,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन वर्ष की जेल होगी।दिल्ली सरकार ने सितम्बर में एक आदेश जारी करके अगले साल एक जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले दो साल से इस तरह का प्रतिबंध जारी है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 17:09 IST

कांग्रेस को मिला दूसरा दलित अध्यक्ष, जानिए कौन हैं CONG के नए Boss मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकार कांग्रेस की शीर्ष कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। खड़गे अब दूसरे ऐसे दलित नेता हैं, तो इस पोस्ट तक पहुंचे हैं। खड़गे से पहले सिर्फ बाबू जगजीवन राम ही थे, जो दलित समाज से आते थे और इस कुर्सी तक पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 17:09 IST

खड़गे के सिर पर 'कांटों का ताज', कांग्रेस को भाजपा से मुकाबले के लिए कर पाएंगे तैयार!

आखिरकार 24 साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है। अस्सी साल के मल्लिकार्जुन खड़गे को ऐसे समय कमान मिली है, जब कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। उसके सबसे बड़े तुरूप के इक्के गांधी परिवार का जादू नरेंद्र मोदी के आगे फीका पड़ गया है। और लगातार हार और आंतरिक कलह से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उसका साथ छोड़ चुके हैं। ऐसे में खड़गे को सबसे पहले न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह भरने की चुनौती है बल्कि उसके वरिष्ठ नेताओं को यह भी भरोसा दिलाना है कि उनका कांग्रेस में भविष्य उज्जवल है। और इसके बाद पार्टी को फिर से जीत की पटरी पर लाना है। और इसकी पहली परीक्षा गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से होगी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 17:08 IST

थरूर ने खड़गे को दीं जीत की बधाई, कहा- आज से कांग्रेस का शुरू हो गया है रिवाइवल

शशि थरूर को चुनावी मुकाबले में हराकर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बुधवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए। हार के बाद शशि थरूर ने खड़गे को अपनी शुभकामनाएं दीं और जीत के लिए उन्हें बधाई दी। थरूर ने कहा कि पार्टी प्रतिनिधियों का निर्णय अंतिम होता है और मैं इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। साथ ही कहा कि ऐसी पार्टी का सदस्य होना सौभाग्य की बात है, जो अपने कार्यकर्ताओं को अपना अध्यक्ष चुनने की अनुमति देती है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 17:07 IST

भारतीय रुपये ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, देश में अब ये सब हो जाएगा महंगा

बुधवार को भारतीय रुपये (Indian Rupee) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिकी मुद्रा की तुलना में आज रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है। रुपये ने पहली बार 83 के स्तर को पार किया। डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया 66 पैसे कमजोर हो कर 83.02 के स्तर पर बंद हुआ। आज इसमें 0.8 फीसदी की कमजोरी आई है। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 के स्तर पर बंद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 17:07 IST

Earthquake in Patna: बिहार की राजधानी पटना में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

बिहार की राजधानी पटना समेत कुछ शहरों में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए, बताते हैं कि इसकी तीव्रता तेज ना होकर हल्की थी, बताया जा रहा है कि भूकंप का शॉकबेव बहुत थोड़े समय के लिए था और इसका केंद्र नेपाल में काठमांडू के 66 किमी पूर्व में बताया जा रहा है, इसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर
OCT 19, 2022 17:06 IST

Bharat Jodo Yatra के दौरान 'काले' हो गए राहुल गांधी! बोले- मां ने भेजी है सनस्क्रीन पर...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल दक्षिण भारत के राज्यों में चल रही है। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और इन दिनों आंध्र प्रदेश में हैं। इसी दौरान राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता उनसे काले होने के बारे में पूछ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनकी मां यानि कि सोनिया गांधी ने सनस्क्रीन क्रीम भेजे हैं, लेकिन वो लगाते नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर