आज की ताजा खबर, 17 दिसंबर, 2022: पढ़ें देश-दुनिया की खबरें

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 18, 2022, 12:01 AM IST

आज की ताजा खबर 17 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: बिलावल भुट्टो के बयान पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ये लोग वंशवाद और परिवारवाद के सबसे बड़े पोषित लोगों में से रहे हैं। आज पीएम मोदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ये बयान, पाकिस्तान जिस तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है, उससे ध्यान भटकाने का प्रयास है।

आज की ताजा खबर 17 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar: यूपी के लखनऊ में गाजीपुर सीओ एस.बी.सिंह ने शनिवार को बताया कि डीएम गाजीपुर के आदेश पर संपत्ति जब्त की जा रही है। इसमें मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून और उनकी बहन, दोनों के नाम से दो प्लॉट्स हैं, जिनकी कीमत साढ़े चार करोड़ और साढ़े तीन करोड़ है। उन्हें कुर्क किया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मेघालय और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। पीएमओ की ओर से यह जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे और राज्य सम्मेलन केंद्र, शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद की बैठक में भाग लेंगे। पढ़ें, देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरें:

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

भारत का मास्टरस्ट्रोक: अग्नि 5 ने छीना चीन का चैन, 7000 किलोमीटर रेंज ने किया पूरी दुनिया को बेचैन

परमाणु सक्षम अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षणों के कुछ दिनों बाद भारत ने अब 7,000 किलोमीटर की दूरी से अधिक के लक्ष्य को भेदने की क्षमता विकसित कर ली है। यह भारत का मास्टरस्ट्रोक है। 5000 किमी रेंज की बात की थी लेकिन परीक्षण 7,000 किमी रेंज के लिए हुआ है। अग्नि-V भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित एक परमाणु सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। पढ़ें पूरी खबर

PM पर अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- भुट्टो के बयान पर भड़के कांग्रेसी मुख्यमंत्री, कहा: मिले करारा जवाब

कांग्रेस ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर जबरदस्त हमला बोला है। बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अब कांग्रेस पीएम मोदी के समर्थन में उतर गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि पीएम मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भुट्टो को करारा जवाब मिलना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed