देश

चीन पर चर्चा कब होगी- खड़गे ने यांग्त्से संघर्ष पर सरकार को घेरा, उधर रिजिजू ने राहुल को घेरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 12:38 PM IST

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में सैकड़ों की संख्या में चीनी सैनिक, भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वो असफल रहे और उन्हें भारतीय सैनिकों की ओर से कड़ा प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीट-पीटकर भगा दिया। इस मामले को लेकर भारत में सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने चीन के साथ सीमा पर तनाव को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए सवाल पूछा कि चीन के लेकर चर्चा कब होगी? उन्होंने कहा कि चीन सीमा के नजदीक रणनीतिक निर्माण कर रहा है। सरकार को इस मामले पर सोचना चाहिए। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।

क्या कहा खड़गे ने

खड़गे ने ट्वीट करके इस बार मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "चीनी सैनिक डोकलाम क्षेत्र में जम्फेरी रिज तक निर्माण कर रहे हैं जो रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर के बहुत करीब में स्थित है।" उन्होंने कहा कि यह मामला "हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत चिंता" का विषय है।

इससे पहले खड़गे ने शुक्रवार को संसद में सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि सदन के सभापति द्वारा उन्हें इस मुद्दे पर बात करने का अधिकार दिए जाने के बावजूद उन्हें राज्यसभा में भारत-चीन झड़प के बारे में बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

रिजिजू ने घेरा

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, चीन के साथ तनाव को लेकर राहुल गांधी के दिए गए बयान पर भड़के दिखे।उन्होंंने कहा कि तवांग में यांग्त्से क्षेत्र भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती है, और यह अब पूरी तरह से सुरक्षित है।

राहुल ने क्या कहा था

जयपुर में राहुल गांधी शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसी प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत की सरकार सो रही है। वो दो-तीन सालों से सरकार को चेता रहे हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे को इग्नोर कर रही है। राहुल के इस दावे के बाद बीजेपी जमकर पलटवार कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें