Pathaan Movie Controversy: पठान फिल्म का विवाद पहुंचा पूरे देश में फैलता जा रहा है। UP से लेकर Bihar तक फिल्म का विवाद पहुंच गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में शाहरुख खान (Shahrukh khan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समेत 5 लोगों के खिलाफ दी शिकायत दी गई है और धार्मिक भावना ठेस पहुंचाने और अशलीलता फैलाने का आरोप लगे हैं। मुजफ्फरपुर के एक वकील सुधीर ओझा ने अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, आदित्य चोपड़ा, जॉन इब्राहिम और सिद्धार्थ आनंद के खिलाफ उक्त शिकायत दर्ज कराई है।
गिरिराज सिंह हुए हमलावर
बिहार के बेगूसराय से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पठान फिल्म को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। गिरिराज ने इसे हिंदू धर्म के अपमान की साजिश बताया साथ ही चुनौती दी कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो इस्लाम पर ऐसी फिल्म बनाकर दिखाए। गिरिराज ने शाहरुख को लेकर कहा कि, शाहरुख को सुपरस्टार बनाने में हिंदुओं का अहम योगदान है इसलिए वो इस तरह के काम ना करें।
वीएचपी की धमकी
एक तरफ जहां पठान पर सियासी बवाल हो रहा है तो दूसरी ओर देश भर में इस फिल्म के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। लखनऊ और भोपाल में हिंदू संगठनों ने फिल्म के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शाहरुख खान का पुतला फूंका गया। वीएचपी और बजरंग दल ने पठान फिल्म को गुजरात में बैन करने की मांग की है। बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पठान की रिलीज के दौरान कुछ बुरा हुआ तो थियेटर मालिक जिम्मेदार होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन विहिप ने पादुकोण की पोशाक के रंग पर अप्रसन्नता जतायी। संगठन ने 'बेशर्म रंग' गीत के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हिंदू समाज ऐसी फिल्म को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
