देश

भारतीय सेना के हाथों पिटने के बाद चीन ने बनाई नई रणनीति! सैनिकों के लिए एडवांस बॉडी ऑर्मर बना रही है PLA

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 17, 2022, 12:31 PM IST

India-China Standoff: भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प के बाद तनाव बना हुआ है। भारतीय सैनिकों द्वारा पिटने के बाद चीनी सेना ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। चीन अब नए एडवांस बॉडी आर्मर बना रहा है।

New Delhi: भारतीय सीमा पर तैनान अपने सैनिकों के लिए चीन (China) एडवांस बॉडी आर्मर (Advanced Body Armor) बना रहा है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ये बॉडी आर्मर डिवेलप कर रही है। तवांग में भारतीय सेना के हाथों पिटे चीन ने अब आगे के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। चीन भारतीय सैनिकों को दिए गए सेफ्टी गियर (Safety Gear) के सैंपल भी जुटाने की कोशिश में जुटा है। दरअसल जब जब चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प होती है तो चीन के सैनिकों को मुंह की खानी पड़ती है। भारत के सैनिक हमेशा चीनी सैनिकों पर हावी रहते हैं।

आर्मी ने बढ़ाई गतिविधि

बता दें अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और PLA के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद इंडियन आर्मी ने पूरे अरुणाचल सेक्टर में अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। LAC के नजदीक बुमला में भारतीय सेना अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती कर रही है। LAC पर तनाव के बीच भारतीय वायुसेना कमान लेवल की एक्सरसाइज कर रही है। ईस्टर्न सेक्टर में भी वायु सेना ने ड्रिल बढ़ा दी है। चीन को सख्त संदेश देने के लिए भारत और नेपाल सूर्य किरण नाम का संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। ये सैन्य अभ्यास 29 दिसंबर तक चलेगा।

झड़प पर राजनाथ का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद को बताया था कि चीन के सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एकतरफा प्रयास किया जिसका भारत के जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया और उन्हें लौटने के लिए मजबूर कर दिया। सिंह ने लोकसभा और राज्यसभा में समान बयान में कहा कि झड़प में किसी भारतीय सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई भारतीय सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को चोटें आई हैं।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article