देश

ये 1962 वाला भारत नहीं है, राहुल गांधी जयचंद हैं और उनका बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला: BJP

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 17, 2022, 12:28 PM IST

BJP on Rahul Gandhi: राहुल गांधी का एक बयान उन्हीं पर भारी पड़ता जा रहा है। भारतीय सेना को लेकर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी लगातार उन पर हमले कर रही है। इस बीच बीजेपी ने राहुल गांधी को जयचंद बताते हुए कहा कि उनका बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है।

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चीन (China) को लेकर जो विवादित बयान दिया है उसे लेकर BJP उन पर हमलावर हो गई है। बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा, 'एक भारतीय होने के नाते और भारतीय जनता पार्टी को भारत की सेना (Army) पर गर्व है, हमारा गरूर है सेना... जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं, उनको अपनी ताकत दिखा रहे हैं... उस समय पर भारत के 'जयचंद' राहुल गांधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं।'

1962 वाला भारत नहीं- बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'मैं राहुल गांधी जी को बता दूं कि ये 1962 वाला भारत नहीं है। भारत की एक इंच भूमि ना किसी के कब्जे में है और न किसी में ये हिम्मत है कि वो कब्जा कर ले। विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है,कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं..ऐसे में ये संभव ही नहीं है कि कोई हमारी एक इंच भी भूमि कब्जा ले। जब जब सेना अपना पराक्रम दिखलाती है तो देशवासियों की छाती 56 इंच की हो जाती है लेकिन दर्द होता है तो दुश्मन देश को होता है और राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को होता है। क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है तो कांग्रेस और राहुल गांधी की छाती छह इंच की हो जाती है।'

'राहुल ने किया है समझौता'

गौरव बल्लभ ने कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी ने दुश्मन देशों से समझौता किया हुआ कि जब जब भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएगी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सेना का मनोबल तोड़ने का कार्य करेगी। इनका चीन से समझौता है और मुझे ऐसा कोई बयान नहीं दिखा जब कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने चीन की निंदा की हो। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जब-जब देश एकजुट हुआ तब तब कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने इस एकजुटता की पीठ में खंजर घोपने का काम किया। इन्होने तो पुलवामा हमले को भी 'होम ग्रोएन टेररिज्म' बताया था। राहुल गांधी जी मैं आपको बता दूं कि- भारत की सेना इतनी सक्षम है कि ना तो कभी पिटी थी और ना कभी पिटेगी। आज जब हमारी सेना और सीमांत इलाके सक्षम और सुरक्षित हो रहे हैं तो कांग्रेस को इतना दर्द क्यों हो रहा है।'

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात