LIVE

ताजा खबर, 15 अक्टूबर 2023 : बीजेपी सांसद निशिकांत की महुआ मोइत्रा को निलंबित करने की मांग, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भूकंप के झटके

आज की ताजा खबर Live

ताजा खबर, 15 अक्टूबर 2023 : बीजेपी सांसद निशिकांत की महुआ मोइत्रा को निलंबित करने की मांग, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भूकंप के झटके

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें : दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रविवार दोपहर यानि 15 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए, लोग इससे हो गए और घबराहट में घरों से बाहर निकल आए, ये झटके दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में महसूस किए गए वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमश: 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमलनाथ, भूपेश बघेल और ए रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन इन तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की उधर IDF ने गाजा के निवासियों को तीन घंटे का समय देते हुए रविवार को कहा, 'आपकी सुरक्षा और आपका परिवार मायने रखता है। कृपया हमारे निर्देशों का पालन करें और दक्षिण की तरफ जाएं। यह जान जाइए कि हमास के नेताओं ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा पहले ही सुनिश्चित कर ली है वहीं राजस्थान भाजपा के सूत्रों की मानें तो राजसमंद सांसद और जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी को तेजी से पदोन्नति मिल रही है और वह राज्य में आगामी सीएम चेहरा हैं। हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में थे तो उन्हें मंच का प्रबंधन करने और उनकी उपस्थिति में बोलने के लिए अवसर प्रदान किया गया था उधर युद्धग्रस्त इजराइल से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन अजय अब भी जारी है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों को बड़े अपडेट्स...

OCT 15, 2023 23:23 IST

Rajasthan Chunav: भाजपा के किन नेताओं को सता रहा हार का डर?

भाजपा ने जिन सांसदों और शीर्ष नेताओं को चुनावी मैदान पर उतारा है, उनका भारी विरोध देखा जा रहा है। कई नेताओं में असंतोष है तो कई शीर्ष नेता अपना निर्वाचन क्षेत्र बदलना चाह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 15, 2023 22:52 IST

क्या है White Phosphorus Bomb जिसके इस्तेमाल पर फंसा इजराइल

मानवाधिकार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने दावा किया है कि इजरायली सेना ने हाल ही में लेबनान और गाजा में सफेद फास्फोरस हथियारों का इस्तेमाल किया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 15, 2023 21:07 IST

विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका को मिला नया कप्तान

चोट की वजह से दसुन शनाका के विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुशल मेंडिस के हाथों में टीम की कमान सौंपी है, पढें पूरी खबर
OCT 15, 2023 19:32 IST

बीजेपी सांसद निशिकांत की महुआ मोइत्रा को निलंबित करने की मांग

भाजपा के लोक सभा सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा को सदन से निलंबित करने की मांग की है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 15, 2023 19:00 IST

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का तंज

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी को लेकर कहा है कि बिहार में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं था और नीतीश कुमार की वजह से ही उसकी पहचान बनी है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 15, 2023 18:13 IST

400 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीआरएस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का वादा किया है। आपको मेनिफेस्टो के मुख्य 5 वादों के बारे में बताते हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 15, 2023 17:03 IST

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भूकंप के झटके

ग्रेटर नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में 4:08 मिनट पर ये झटके महसूस हुए हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 15, 2023 15:59 IST

'मोहब्बत की दुकान' से एक शब्द भी नहीं निकला

भारत-पाकिस्तान के मैच हो पर राजनीति न हो यह हो ही नहीं सकता। भारत की जीत पर राहुल गांधी द्वारा ट्वीट नहीं किए जाने पर बीजेपी के सीनियर नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "मोहब्बत की दुकान" से एक शब्द भी नहीं निकला, पढ़ें पूरी खबर
OCT 15, 2023 15:58 IST

हमास के आतंकियों के खिलाफ इजराइल ग्राउंड ऑपरेशन

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने लोगों से तीन घंटे के भीतर गाजा छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। इसके पहले इजरायल ने गाजा खाली करने के लिए शनिवार तक का समय दिया था, पढें पूरी खबर
OCT 15, 2023 14:34 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने दौड़ाई बाइक

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर के पास बाइक की सवारी की। हालांकि बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में वह विवादों में घिर गए हैं।
OCT 15, 2023 13:39 IST

इजराइली हमले में हमास कमांडर की मौत

इजराइल हमले में हमास के एक और बड़े कमांडर की मौत की खबर है। इजराइली फोर्स ने दावा किया है कि शनिवार रात को एयर स्ट्राइक में दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांड बिलला अल-कदरा को मार गिराया गया है।
OCT 15, 2023 12:51 IST

तमिलनाडु सड़क हादसे में 7 की मौत

तमिलनाडु में आज सुबह तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम में एक कार और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। चेंगम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
OCT 15, 2023 11:44 IST

महाराष्ट्र सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक

महाराष्ट्र सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये, दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की।
OCT 15, 2023 11:28 IST

ईडी अधिकारी बनकर दिल्ली में करोड़ों की लूट

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बदमाशों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर एक घर में घुसकर करीब 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए। पीसीआर ने नरेला से एक कार पकड़ी और 70 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।
OCT 15, 2023 10:47 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 12 की मौत

मुंबई के समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक चार महीने का बच्चा भी शामिल है।
OCT 15, 2023 09:27 IST

मध्य प्रदेश में 144 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार

कांग्रेस ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।
OCT 15, 2023 09:26 IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची जारी

कांग्रेस ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कोडंगल से चुनाव लड़ेंगे।
OCT 15, 2023 09:25 IST

कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ के लिए पहली सूची

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे।
OCT 15, 2023 08:32 IST

गाजा के गरीबों ने क्या बिगाड़ा था- ओवैसी

इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जारी जंग पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि इजराइली हमले के बाद 21 लाख की आबादी वाले गाजा से 10 लाख गाजा के गरीब लोग बेघर हो गए हैं, लेकिन दुनिया चुप है। 70 साल से इजराइल ने वहां कब्जा किया है हुआ है, उनका अत्याचार उनका जुल्म तुमको नहीं दिखता।
OCT 15, 2023 08:28 IST

बीआरए आज जारी करेगी घोषणापत्र

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) ने कमर कस ली है। जानकारी के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आज पार्टी का घोषणापत्र लॉन्च करेगी।