देश

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भूकंप के झटके, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 15, 2023, 05:04 PM IST

Delhi-NCR Earthquake News: दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, बताया जा रहा है कि दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के साथ ही ग्रेटर नोएडा में 4:08 मिनट पर ये झटके महसूस हुए हैं, भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद रहा।

Image

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भूकंप के झटके

Earthquake in Delhi NCR News : दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रविवार दोपहर यानि 15 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए, लोग इससे हो गए और घबराहट में घरों से बाहर निकल आए, ये झटके दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में महसूस किए गए।

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की अनुमानित तीव्रता 3.1 थी, जो शाम 4.08 बजे आया था, भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद रहा।

साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी महसूस हुए। भूकंप के झटके, 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए, संडे का दिन होने की वजह से ज्यादातर लोग उस वक्त घरों में ही थे, अचानक से कंपन होने की वजह से हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए, लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

रविवार की दोपहर बाद एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र फ़रीदाबाद से 13 किलोमीटर की दूरी पर था ऐसा कहा जा रहा है, बताते हैं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बहुत तेजी के साथ भूमि थरथराने लगी इसकी वजह से लोग अपने घर और दफ्तर को छोड़कर बाहर आ गए हैं।

भू-विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक़ रविवार की शाम क़रीब 4:08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस बार भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। इससे कुछ दिन पहले 3 अक्टूबर को भी इसी तरह के तेज झटके महसूस किए गए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article